आज गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अपनों को भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश

WhatsApp Image 2022-01-08 at 6.42.52 PM (1)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: हर साल 9 जनवरी को सिखों के 10वें और अंतिम गुरू गुरू गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन (Guru Gobind Singh Ji Birthday) देश भर में सिख समुदायों द्वारा बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। आपको बता दें इस दिन को प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के नाम से भी जाना जाता है, जी हां  गुरू गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व कहकर भी मनाते है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिख समुदाय के 10 वें गुरु गोबिंद सिंह से एक महान योद्धा, कवि, भक्त और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले महापुरुष थे। यही नहीं बल्कि गोबिंद सिंह जी ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी और इसे ही सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आज गुरु गोबिंद सिंह जी के जयंती पर हम आप सबके लिए कुछ शुभ संदेश लाएं है। 

तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं,

तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं,

नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे,

मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं,

हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 !

वाहे गुरु का आशीष सदा मिले,

ऐसी है कामना मेरी,

गुरु की कृपा से आएगी,

घर-घर में खुशहाली,

हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 !

राज करेगा खालसा,

बाकी रहे ना कोए,

वाहे गुरु जी का खालसा,

वाहे गुरु जी की फतेह...

हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 !

सवा लाख से एक लड़ाऊं,

चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊं,

तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं, 

हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 !

इन बधाइयों के जरिये आप अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों को गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे सकते है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com