-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Remedies To Cure Chapped Lips In Cold Weather
ठंड के मौसम में फटे होठों को ठीक करने में ‘इस’ चीज का जवाब नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सर्द हवाओं ने दस्तक दे देना शुरू कर दिया है। इस मौसम की शुष्क हवाएं ना सिर्फ त्वचा को रूखा बनाती हैं बल्कि नमी की कमी से होंठ बुरी तरह कटना और फटना शुरू हो जाते है। आप लिप बाम नहीं लगाते तो यह समस्या कई गुना ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में ना लिपस्टिक आपके होंठों पर खूबसूरत दिखती है और ना ही बिना कुछ लगाए होंठ अच्छे लगते है। यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं जो आपके होंठों को कटने-फटने से (Chapped Lips) रोकते हैं और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते है। आइए जानें होंठ फटने के घरेलू उपाय के बारे में-
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को सोने से पहले कच्ची हल्दी के पेस्ट में मलाई को अच्छे से मिक्स कर होठों पर लगाए और सुबह उठकर इसे धुल लें। ऐसा करने से आपके होठ अंदर से हाइड्रेट होकर नेचुरल तरीके से पोषण पाकर नर्म और मुलायम हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
चुकंदर का रस और शहद (Honey) को साथ मिलाकर बेहतरीन लिप मास्क (Lip Mask) बनाया जा सकता है। इस लिप मास्क को होठों पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर धो लें। चुकंदर के इस्तेमाल से होठों पर प्राकृतिक गुलाबी रंग भी आ जाता है जो बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
मलाई में थोड़ा-सा गुलाब जल और थोड़ी शहद मिलाकर लगाने से होठों की नेचुरल नमी हमेशा बरकरार रहती है। अगर आप रूखे सूखे होठों से परेशान हो गए हैं, तो इसे दो से तीन दिन लगाने पर ही नमी वापस आ जाती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर होंठ फटे हुए ना हों और सिर्फ रूखे हों तो नींबू के रस (Lemon Juice) का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के रस में चीनी के टुकड़े या फिर शहद मिलाकर होंठों की मसाज करने पर असर नजर आने लगता है। 5 मिनट होठों पर यह रस मलने के बाद होंठों को पानी से साफ करके उनपर लिप बाम लगा लें ।
दूध में पाया जाने वाला भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड चेहरे और होठों की हर तरह की समस्याओं को खत्म करता है। इतना ही नहीं दूध या मलाई दोनों ही चीजें आपके स्किन के लिए अच्छा और प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का काम करता है। जिससे स्किन की फाइन लाइंस, झुर्रियां,रूखापन, डलनेस आदि सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Remedies to cure chapped lips in cold weather
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










