-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make Sabudana Khichdi With Your Own Hands During Navratri Vrat Energy Will Remain Throughout The Day Know Very Easy Recipe
‘नवरात्रि व्रत’ में अपने हाथों से बनाएं ‘साबूदाना खिचड़ी’, रहेगी दिनभर एनर्जी, जानिए बेहद आसान रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
नवरात्रि में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान फलाहार किया जाता है। साबूदाना खिचड़ी भी व्रत के लिए बहुत बढ़िया मनाई जाती है। स्वाद के साथ यह एनर्जी से भरी हुई होती है। इसे बनाना भी बड़ा आसान होता है। समय भी बहुत कम लगता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।
‘साबूदाना खिचड़ी’ की सामग्री
- साबूदाना – 1 कटोरी
- मूंगफली दाना – 1/2 कटोरी
- आलू – 1
- जीरा – 1 टी स्पून
- हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
- नींबू – 1
- कढ़ी पत्ते – 7-8
- हरी मिर्च कटी – 2
- घी/तेल – 1 टेबलस्पून
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना को बढ़िया से धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जिससे साबूदाने अच्छी तरह से नरम होकर फूल जाएं। इस दौरान एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट कर लें। इसके बाद मूंगफली दानों को मसलकर छिलके हटा दें और उन्हें दरदरा कूट लें।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। इसके बाद कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसके आलू काटकर डालें और अच्छी तरह से भूनें। आलू को भुनने में 2-3 मिनट का वक्त लगेगा। जब आलू नरम हो जाए तो उसमें भिगोए साबूदाने डालकर करछी से मिलाएं। इसके बाद कड़ाही को ढककर 4-5 मिनट तक साबूदाना पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में साबूदाना चलाते रहें, जिससे कड़ाही पर न चिपके।
अब इसमें दरदरे पिसे मूंगफली दानें, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर करछी की सहायता से अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद नींबू का रस निचोड़कर खिचड़ी को 2-3 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है। इसके ऊपर हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दही के साथ सर्व करें।
सम्बंधित ख़बरें
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Lock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Make sabudana khichdi with your own hands during navratri vrat energy will remain throughout the day know very easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM










