- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Recipes To Make 10 Summer Drinks
गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं ये बिना चीनी वाले 10 समर ड्रिंक्स, जानिए कैसे बनाएं
अक्सर कई ड्रिंक्स चीनी से भरपूर होते है इस वजह से इन्हें पीना कम हेल्दी होता है। डायबिटीज रोगियों के आज हम आपको ऐसे 10 ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बनाना बेहद आसान होता है।
- Written By: दीपिका पाल

गर्मी में बनाएं ये समर ड्रिंक्स (Social Media)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी के मौसम (Summer Season) में अक्सर खान पान को लेकर काफी ख्याल रखने की जरूरत होती है इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या ना घेरें इसके लिए समर ड्रिंक्स ( Summer Drinks) का सेवन करते रहना चाहिए। अक्सर कई ड्रिंक्स चीनी से भरपूर होते है इस वजह से इन्हें पीना कम हेल्दी होता है। डायबिटीज रोगियों के आज हम आपको ऐसे 10 ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बनाना बेहद आसान होता है।
घर में इन समर ड्रिंक्स को बनाना आसान
गर्मी के सीजन में घर में आज कई सारे फल और ठंडी चीजों से पेय पदार्थ बना सकते है जो स्वाद के साथ हेल्दी भी होता है..
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
रॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
1-बेल का शर्बत (Wood Apple Drink)
गर्मियों में फलों में एक बेल की बात करें तो यह सेहत के हिसाब से हेल्दी फल होता है इसे गर्मी में पीने से आपका शरीर ठंडा होता है। इसमें नेचुरल मिठास होती है और बनाना भी आसान है।
– इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बेल को तोड़ कर इसका पल्प निकाल लें।
-अब इसमें पल्प के हिसाब से ठंडा पानी डालें और हाथ से अच्छी तरह मसल लें जब तक सारे बीज अलग ना हो जाएं।
-इसे छान कर इसमें थोड़ा काला नमक, भुना-पिसा जीरा, पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें।
-ढेर सारा बर्फ डाल कर सर्व करें आपको मजा आ जाएगा।
2- सत्तू का शर्बत (Sattu Sharbat)
गर्मियों के मौसम में दूसरे समर ड्रिंक्स की बात की जाए तो, सत्तू का शर्बत होता है जो शरीर को ठंडा रखता है। वहीं पर इसे भारत के बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ज्यादा सेवन किया जाता है। इसे घर पर ऐसे बनाएं
– इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच सत्तू में काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
-फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
-जब सारी चीज़ें एक साथ मिल जाएं तो इसे ठंडा पानी मिलाकर पतला कर लें।
-मीठा शर्बत बनाने के लिए नमक की जगह गुड़ के पाउडर या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3-पुदीने के साथ आइस्ड ग्रीन टी (Iced Green Tea with Mint)
पुदीना, गर्मी में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज होती है इसके साथ ग्रीन टी और आइस मिल जाए तो गर्मी में भी आपके शरीर को ठंडा रखता है। ऐसे में ये ड्रिंक टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी है।
– सबसे पहले इसे बनाने के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को उबलते पानी में 3-5 मिनट तक उबालें।
-5-6 ताज़े पुदीने के पत्ते डालें और ठंडा होने दें।
-इसमें अपने स्वाद अनुसार शहद डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
-इसमें आइस डालकर ऊपर से लेमन स्लाइस के साथ सर्व करें।
4- वॉटरमेलन ड्रिंक (Sparkling Watermelon Drink)
गर्मी के सीजन में तरबूज की भरमार काफी देखने के लिए मिलती है इस मौसम में वॉटरमेलन लवर्स के लिए यह समर ड्रिंक्स कारगर हो सकती है। इसके साथ सबसे ठंडी चीजों में नींबू और पुदीना को शामिल कर सकते है इसे बनाना आसान है।
-2 कप बिना बीज वाले तरबूज को ब्लेंडर में स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
-एक बड़े बर्तन में बारीक छेद वाली छलनी से प्यूरी को छान लें।
-1 लीटर सोडा, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और कुछ ताज़े पुदीने की पत्तियां डालें।
-वॉटरमेलन के टुकड़े से गार्निश करके सर्व करें।
5- होममेड गन्ने का रस (Homemade Sugarcane Juice)
गर्मी के सीजन में गन्ना समर कूलर के रूप में होता है इसे घर पर ही बिना गन्ने के रस के बना सकते है बस आपको चाहिए यह चार चीजें जो इस प्रकार है।
-एक मिक्सर जार में 3-4 बड़े चम्मच गुड़ का पाउडर, पुदीने की पत्तियां, 1 टुकड़ा अदरक, थोड़ा काला नमक और दो गिलास पानी डाल कर ब्लेंड कर लें।
-इसे छान लें और ढेर सारी बर्फ मिला लें।
-अब पुदीने की पत्ती और नींबू के टुकड़े के साथ सर्व करें।
6- हिबिस्कस आइस्ड टी (Hibiscus Iced Tea)
गर्मी के सीजन में गुड़हल का फूल भी सेवन किया जाता है इसे अगर आप बर्फ के साथ बनाते है तो आपको शरीर में ठंडक अहसास होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।
– 2 हिबिस्कस टी बैग्स को या फिर 2 चम्मच गुड़हल की सूखी पंखुड़ियों को पानी में 3 से 5 मिनट तक उबालें।
– इसे छान कर ठंडा कर लें। फिर इसमें अपनी पसंद के किसी भी फल का पल्प या जूस मिलाएं जैसे स्ट्रॉबेरी, मैंगो या ऑरेंज।
– इसमें कुछ लेमन स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालें।
– ढेर सारी बर्फ डाल कर सर्व करें।
7- खीरा और नींबू का पानी (Cucumber and Lime Infused Water)
खीरे के साथ नींबू पानी सबसे ज्यादा कूल ड्रिंक्स में से एक है इसे बनाना घर में बेहद आसान है तो जानिए
1/2 खीरा और 1/2 नींबू के टुकड़े को बर्तन भरे पानी में डालें।
इसे कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
आइस डालकर सर्व करें।
8- पाइनएप्पल कोकोनट स्मूदी (Pineapple Coconut Smoothie)
गर्मी के सीजन में पाइनएप्पल की भरमार भी काफी देखने के लिए मिलती है इसके लिए पाइनएप्पल के साथ आप समर में हेल्दी ड्रिंक्स बना सकते है जिसके लिए आपको चाहिए कोकोनट मिल्क पाउडर।
– इसे बनाने के लिए कोकोनट मिल्क डालकर इसके टेस्ट को रॉ करें
-1 कप फ्रोज़न अनानास के टुकड़े, 1/2 कप बिना मीठा नारियल का दूध, 1/2 कप बर्फ, और वनीला एक्स्ट्रैक्ट को स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
-अब इसे लॉन्ग ग्लास में डालकर सर्व करें।
9- मैंगो लस्सी (Mango Lassi)
गर्मी के सीजन में फलों के राजा आम का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है और इसके साथ ठंडा-ठंडा दही मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। यहां पर ये मैंगो लस्सी बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को खूब पसंद आती है।
-1 कप प्लेन ग्रीक योगर्ट, 1/2 कप अनस्वीटेंड आमंड मिल्क, 1 कप फ्रोज़न आम के टुकड़े और एक चुटकी पिसी हुई इलायची को स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
– ऊपर से मैंगो स्लाइस से गार्निश करके सर्व करें।
– आप आमंड मिल्क की जगह नॉर्मल दूध या सिर्फ दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
10- आइस्ड पेपरमिंट हर्बल टी (Iced Peppermint Herbal Tea)
गर्मी के सीजन में आप पेपरमिंट हर्बल टी भी तैयार कर सकते है जो शाम के समय सबसे परफेक्ट ऑप्शन में से एक होता है इसे बनाना और भी आसान है।
-2 पेपरमिंट टी बैग्स को उबलते पानी में 3-5 मिनट तक उबालें।
-इसे फ्रिज में रख कर ठंडा होने दें या रूम टेंपरेचर पर आने दें।
-ग्लास में कुछ ब्लूबेरीज़ डाल कर चम्मच से मैश करें और कुटी हुई बर्फ डालें।
-अब तैयार की गई पेपरमिंट टी डालें और सर्व करें।
-आप ब्लूबेरी की जगह स्ट्रॉबेरी या रैस्पबेरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Know the recipes to make 10 summer drinks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










