सावन सोमवार के व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे की इडली, बिना तेल के होती हैं हेल्दी

सावन सोमवार के व्रत में कुछ लोग बिना खाएं रहना पसंद करते है तो कुछ लोग सात्विक और फलाहारी भोजन करते है। आप फलाहारी कुट्टू के आटे की इडली बना सकते है।
सावन सोमवार व्रत में बनाएं फलाहारी कुट्टू इडली
फलाहारी कुट्टू आटा इडली (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

 

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए सबसे पवित्र महीने के रूप में होता है जहां पर इस महीने में भगवान शिव की आराधना भक्त बड़े ही भक्तिभाव से करते है। भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर भोलेनाथ कृपा बरसाते है। सावन के महीने में सोमवार व्रत का महत्व होता है इसकी शुरुआत 14 जुलाई से हो गई है। सावन सोमवार के व्रत में कुछ लोग बिना खाएं रहना पसंद करते है तो कुछ लोग सात्विक और फलाहारी भोजन करते है।

फलाहार में साबूदाना खाकर आप बोर हो गए है तो आज हम आपको कुछ हेल्दी और बिना तेल की डिश के बारे में जानकारी देंगे जो एक दम टेस्टी लगता है। हम आपको आसान रेसिपी के साथ कुट्टू के आटे की इडली बनाने के बारे में बता रहे है जो बेहद आसान है।

जानिए कुट्टू के आटे की इडली बनाने का तरीका

आप यहां पर बताई जा रही सामग्रियों की सहायता से कुट्टू के आटे की इडली बना सकते है जो इस प्रकार है...

बनाने के ल‍िए सामग्री

  • कुट्टू का आटा एक‍ कप
  • उबले हुए आलू दाे मध्यम आकार के
  • दही आधा कप फेंटा हुआ
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
  • अदरक एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • इनो फ्रूट सॉल्ट एक छोटा चम्मच
  • देसी घी या तेल इडली सांचों को ग्रीस करने के लिए
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
इडली बनाने की विधि
  • सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें।
  • अब इसमें मैश किए हुए आलू, दही, हरी मिर्च और अदरक डालें।
  • अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा थोड़ा फूल जाए।
  • अब इडली सांचे को घी या तेल से हल्का सा ग्रीस करें।
  • इसके बाद बैटर में इनो मिलाएं और तुरंत चमचे से फेंट लें।
  • अब इसे तुरंत इडली मोल्ड्स में डालें और पहले से गर्म किए हुए स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक पकाएं।
  • चाकू या टूथपिक से चेक कर सकते हैं, अगर वह साफ बाहर आ जाए तो इडलियां तैयार हैं।
  • अब इडलियों को ठंडा होने दें और फिर मोल्ड से निकालें।
  • ऊपर से आप हरे धनिए से सजा सकते हैं।
  • अब इन स्वादिष्ट कुट्टू के इडलियों को आप व्रत वाली नारियल की चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
Navbharat Live
navbharatlive.com