केवल हलवा नहीं गाजर की फिरनी का स्वाद लगेगा आपको लाजवाब, फटाफट इस रेसिपी से करें तैयार

अगर आप गाजर से तैयार हलवा खाकर बोर हो गए है तो आज हम आपको फिरनी का तरीका बता सकते है। यहां पर पारंपरिक रूप से दूध, चावल और चीनी से बनने वाली फिरनी को हर त्यौहार और खास अवसरों पर बनाया जाता है।
गाजर की फिरनी रेसिपी, सर्दियों का मौसम
गाजर की फिरनी रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Carrot Phirni Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है वहीं पर इस मौसम में हर कोई हेल्दी डाइट का फॉर्मूला अपनाते है। यहां मार्केट में भी गाजर ,मटर और मूली की भरमार देखने के लिए मिलती है। अगर आप गाजर से तैयार हलवा खाकर बोर हो गए है तो आज हम आपको फिरनी का तरीका बता सकते है। यहां पर पारंपरिक रूप से दूध, चावल और चीनी से बनने वाली फिरनी को हर त्यौहार और खास अवसरों पर बनाया जाता है। यह स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बेहतरीन होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद गाजर

आपको बताते चलें कि, यहां पर गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ त्वचा को निखारने के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां पर गाजर में विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर त्वचा को निखारने तक कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ठंड के मौसम में गाजर का हलवा जितना पसंद किया जाता है, उतनी ही जल्दी गाजर की फिरनी भी आपकी फेवरेट मिठाई बन सकती है। चलिए जानते है गाजर की फिरनी बनाने की रेसिपी...

क्या चाहिए सामग्री

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • कद्दूकस की हुई गाजर-½ कप
  • भीगे और पिसे हुए चावल- ¼ कप
  • चीनी ½ कप
  • केसर के धागे- 4-5 (गुनगुने दूध में भीगे हुए)
  • इलायची पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता- 8-10
  • घी- 1 टेबलस्पून

जानिए बनाने की विधि

आप बताई गई सामग्रियों की सहायता से इस खास रेसिपी को तैयार कर सकते है जो इस प्रकार है...

  • पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। भीगने के बाद इसे थोड़ा दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि इसका पेस्ट नहीं बनाना है।
  • अब गाजर को साफ करके कद्दूकस कर लें। फिर एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी गर्म करें। उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और 2-3 मिनट तक भूनें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
  • एक भारी तले के भगोने में 1 लीटर दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें पिसे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इसे करीब 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल अच्छे से गल न जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। अधिक क्रीमी टेक्सचर के लिए इसमें थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क या मलाई मिला सकते हैं।
  • अब इसमें भुनी हुई गाजर डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर का दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट और पकने दें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से घुल-मिल जाएं।
  • जब फिरनी गाढ़ी हो जाए और मलाईदार टेक्सचर आ जाए, तो गैस बंद कर दें। स्मूद टेक्सचर के लिए फिरनी को पकाते समय लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें।
  • इसे हल्का ठंडा होने दें। कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें। अगर आप स्वाद को बढ़ाना चाहें, तो ड्राई फ्रूट्स को घी में हल्का भूनकर डालें, इससे फिरनी का स्वाद और बढ़ जाएगा।
  • इसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए ठंडा करें और ठंडी-ठंडी सर्व करें।गाजर का हलवा की जगह हर बार यही मनाएंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com