- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Importance Of Godan In Pitru Paksha But Donate To Such A Person Then There Will Be Happiness And Peace In The House
पितृपक्ष में गोदान का महत्व जानिए, लेकिन ऐसे व्यक्ति को करें दान तो आएगी घर में सुख शांति
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
सनातन धर्म में दान का बड़ा महत्व है। खासतौर पर, पितृ पक्ष के दौरान कुछ विशेष चीजों के दान करने से पितरों की आत्मा को शान्ति मिलती है। मान्यता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है और गाय का दान करने से सभी तरह के कल्याण होते हैं। इसके अलावा, यह भी धार्मिक मान्यता है कि, गाय के सींगों में ब्रह्मा और विष्णु का निवास है।
गाय के सिर में महादेव, माथे पर गौरी और नथनों में कार्तिकेय का वास है। गाय की आंखों में सूर्य-चंद्रमा, नाक में कम्बल और अश्वतर नाग, कानों में अश्विनी कुमार, गाय के दांतों में वासुदेव, जीभ में वरुण और गले में देवराज इंद्र, बालों में सूर्य की किरणें, खुर में गंधर्व, पेट में पृथ्वी और चारों थनों में चारों समुद्र रहते हैं। गोमूत्र में गंगा और गोबर में यमुना का निवास माना है।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
सोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
ऐसे व्यक्ति को करना चाहिए गोदान
गोदान किस व्यक्ति को करना चाहिए, उसके बारे में विस्तार से बताया गया है। कहा गया है कि ब्राह्मण को किया गया गोदान ही सही होता है। मगर इसके लिए भी एक शर्त है कि गोदान का अधिकारी वही व्यक्ति है, जो अंगहीन न हो, यज्ञ करवा सकता हो, जिसकी पत्नी जिंदा हो और जिसका भरा पूरा परिवार हो ताकि गौ माता की सेवा कर सके।
किसी भी जातक को ऐसी गाय का दान करना चाहिए जो वृद्ध नहीं हो। उसके सींग और खुर चमकदार हो। गाय के साथ सोने या कांस्य के बर्तन में घी-दूध और तिल डालकर कुश के साथ उस गाय की पूंछ पर रखकर दान करना चाहिए। दान की पूर्णता के लिए गाय के साथ ही यथा शक्ति धन या सोने का भी दान करना चाहिए।
शास्त्र के अनुसार, जो लोग श्रेष्ठ मृत्यु चाहते हैं, अलंकृत विमान के जरिए अपने परमात्मा के पास पहुंचना चाहते हैं, उन्हें गोदान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, गोदान करने से पितृ मोक्ष भी होता है, इसलिए हिंदू धर्म में सभी मनुष्यों को जीवन में एक बार यह दान जरूर करना चाहिए।
Know the importance of godan in pitru paksha but donate to such a person then there will be happiness and peace in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
May 02, 2026 | 04:16 PMमई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
May 02, 2026 | 04:16 PM‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
May 02, 2026 | 04:09 PMसोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
May 02, 2026 | 04:09 PM‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, Evelyn Sharma और तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता
May 02, 2026 | 04:05 PM4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, भोर में जनाक्रोश का सैलाब, रोहित पवार ने की फांसी और शक्ति कानून की मांग
May 02, 2026 | 04:04 PMअसम: World War II का जिंदा बम मिलने से हड़कंप, तिनसुकिया में सेना ने टाला बड़ा हादसा, सुरक्षित किया डिफ्यूज
May 02, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM










