-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know About The Upcycled Clothing Trend On World Earth Day
World Earth Day 2025: एक जोड़ी जींस बनाने में लगता है 7,500 लीटर पानी, जानें विश्व धरती दिवस पर ये खास तरह का क्लोदिंग ट्रेंड
- Written By: दीपिका पाल
विश्व धरती दिवस के दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है। धरती की सुरक्षा महज एक जिम्मेदारी नहीं है हर नागरिक को अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाना जरूरी है।

विश्व पृथ्वी दिवस 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
World Earth Day 2025: हमारी धरती सुरक्षित और संरक्षित रहे देश के हर नागरिक का कर्तव्य होता है। धरती एक ऐसा ग्रह है जो समस्त मानव से लेकर समस्त जीव जंतुओं को अपने में समेटे हुए है। धरती की उपयोगिता और मूल्यों को बताने के लिए दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल यानि आज विश्व धरती दिवस मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है. इसे मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों. यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है। धरती की सुरक्षा महज एक जिम्मेदारी नहीं है हर नागरिक को अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाना जरूरी है।
जानिए क्या है विश्व धरती दिवस का इतिहास
इस दिवस यानि विश्व धरती दिवस को मनाने का उद्देश्य धरती की उपयोगिता को समझना है तो वहीं पर विश्व धरती दिवस ग्लोबल स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस की शुरूआत, 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की गई। यहां पर इस दिवस को राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका के स्कूल और कॉलेजों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस सम्मेलन में 20 हजार से अधिक लोग इक्कट्ठा हुए। जहां पर 1970 से हर साल 22 अप्रैल को विश्व धरती दिवस मनाया जा रहा है।
जानिए क्या होता है अपसाइकल्ड क्लोदिंग
यहां पर हम अपसाइकल्ड क्लोदिंग की बात करें तो, यह एक तरह का ऐसा ट्रेंड है जिसमें पुराने या बेकार हो चुके कपड़ों को नया रूप देकर फिर से पहनने लायक बनाया जाता है। बताया जाता है कि, इस ट्रेंड में कपड़े पूरी तरह से नए जैसे लगते हैं और इनका रंग भी सॉलिड होता है। वहीं पर क्लोदिंग की इस तकनीक की बात करें तो, जब हम पुराने कपड़ों को फेंकने की बजाय उन्हें नया डिजाइन देकर दोबारा इस्तेमाल करते हैं, तो इसे Upcycled Clothing Trends कहते हैं। जैसे पुरानी जींस को काटकर शॉर्ट्स बना लेना, या पुराने दुपट्टे से एक स्टाइलिश टॉप तैयार कर लेना. इससे कपड़े बेकार नहीं होते और फैशन भी बना रहता है। इस ट्रेंड को अपनाने के पीछे की वजह यह सामने आई कि, कपड़ों के कचरे को लैंडफिल में डंप किया जाता है, जिससे मीथेन गैस निकलती है. इस तरह से ये समुद्री जीवन, मिट्टी और जल सभी को प्रदूषित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहल! जालना जिले को मिला 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; विभागों को जिम्मेदारी तय
पुणे में डॉ. राजेंद्र सिंह की पुस्तक पुनर्जीवित नदी का लोकार्पण, बोले- सिर्फ योजनाओं से नहीं मिटेगा जल संकट
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
अपसाइकल्ड क्लोदिंग (सौ. सोशल मीडिया)
इसलिए फायदेमंद है अपसाइकल्ड क्लोदिंग
आपको बताते चलें कि, अपसाइकल्ड क्लोदिंग का ट्रेंड अपनाने से कई फायदे मिलते है। कहते हैं कि, जब हम पुराने कपड़े फेंकते हैं, तो वे लैंडफिल में जाकर मिट्टियों के साथ कैमिकल रिएक्शन करते हैं, जिससे मीथेन गैस बनती है। जब यह गैस पर्यावरण में फैल जाए तो नुकसान पर्यावरण को होता है। अपसाइकलिंग से पानी और बिजली की बचत होती है. नए कपड़े बनाने में बहुत पानी और एनर्जी लगती है. पुराने कपड़े दोबारा इस्तेमाल करने से ये बच जाता है।बहुत से छोटे डिजाइनर और टेलर अपसाइकलिंग करते हैं, जिससे उनका घर चलता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
जानिए रिसर्च में क्या हुआ खुलासा
1- Ellen MacArthur Foundation की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर सेकंड दुनिया में एक ट्रक भर कपड़े या तो जलाए जाते हैं या लैंडफिल (कचरे के ढेर) में डाल दिए जाते हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैशन इंडस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े प्रदूषकों में से एक बन चुकी है।
2- UNEP (United Nations Environment Programme) के मुताबिक, एक जोड़ी जींस बनाने में लगभग 7,500 लीटर पानी लगता है, जो एक इंसान की 7 साल की पानी की जरूरत के बराबर है।
3- Fashion Revolution की रिपोर्ट के अनुसार अगर लोग केवल अपने कपड़ों को 9 महीने ज्यादा पहनें, तो इससे कार्बन उत्सर्जन, वाटर वेस्ट और पॉल्यूशन में 20-30% की कमी आ सकती है।
Know about the upcycled clothing trend on world earth day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














