- Hindi News »
- Lifestyle »
- Fruit Plum Cake Recipe For Christmas
क्रिसमस के मौके पर अपने हाथों से बनाएं स्वादिष्ट ‘फ्रूट प्लम केक’, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: यूं तो केक (Cake) के बिना हर पार्टी अधूरी होती है। ऐसे में क्रिसमस (Christmas) का त्योहार जल्द आने वाला है। इस खास दिन पर केक की बात ना हो ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। आपने क्या इस क्रिसमस पर कुछ प्लान किया है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं, हम आपके लिए लेकर आए है, खूबसूरत और स्वादिष्ट क्रिसमस स्पेशल केक। ऐसे में इस वर्ष क्रिसमस पर अपने घर में फ्रूट प्लम केक बनाएं और क्रिसमस सेलिब्रेशन पर चार चांद लगाएं।

सम्बंधित ख़बरें
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
महाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
जिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
चांदी के आयात पर सरकार का बड़ा एक्शन, खरीदने से पहले अब लेनी होगी इजाजत, नियमों में हुए कई और बड़े बदलाव
सामग्री
ऑरेंज जूस
काजू- 10-15
बादाम- 10-15
किशमिश- 20-30
चेरी
चीनी- 2/3 कप
दूध- 1/4 कप
तेल या बटर- 1/4 कप
वनिला एसेंस- 1/2 कप
मैदा- 1 कप
मिल्क पाउडर- 3 टेबल स्पून
इलायची, दालचीनी और लौंग का पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा- 1/2 टेबल स्पून
बेकिंग पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
नमक- एक चुटकी
बनाने की विधि
क्रिसमस स्पेशल फ्रूट प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में ऑरेंज जूस लें फिर इसमें काजू और बादाम के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें।
इसके बाद इसमें किशमिश, चेरी, टूटी-फ्रूटी डालकर 1 घंटे तक सोक करें।
अब एक कढ़ाई में चीनी डालें और उसे हल्के आंच पर गर्म होने दें। चीनी को अच्छी तरह से पिघलने दें।
जब चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए तब उसमें पानी डालें और हल्की आंच पर गर्म होने दें। जब यह घोल अच्छी तरह से पक जाए तब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद केक का बैटर तैयार करने के लिए एक बाउल में दूध, तेल या मेल्टेड बटर, वनीला एसेंस, मैदा, मिल्क पाउडर, इलायची, दालचीनी और लौंग का पाउडर डालें।
इन सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इस मिक्सर में काजू-बादाम का मिक्सचर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
अब बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छानकर केक बैटर में मिला दें।
केक बनाने के लिए पतीला लें और उसे 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। इसके बाद केक टिन में बैटर डालें और काजू, बादाम, चेरी और टूटी-फ्रूटी से डेकोरेट करें। फिर पतीले को ढक कर 40-60 मिनट के लिए केक को पकने दें।
Fruit plum cake recipe for christmas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
May 17, 2026 | 07:31 AMमहाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
May 17, 2026 | 07:24 AMजिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
May 17, 2026 | 07:24 AMचांदी के आयात पर सरकार का बड़ा एक्शन, खरीदने से पहले अब लेनी होगी इजाजत, नियमों में हुए कई और बड़े बदलाव
May 17, 2026 | 07:14 AMLIVEआज की ताजा खबर 17 मई LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच 17 बड़े समझौते: तकनीक, शिक्षा और सेमीकंडक्टर पर साझेदारी
May 17, 2026 | 07:14 AMरामकुंड परिसर दो महीने के लिए बंद; रामकाल पथ परियोजना का काम शुरू होने से बाहर से आए श्रद्धालुओं में नाराजगी
May 17, 2026 | 07:14 AM‘भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, NEET UG 2026 रद्द होने पर संभाजीनगर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
May 17, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM










