बनाने है परफेक्ट छोले भटूरे, तो फॉलो कीजिये ये स्टेप्स

chole-bhture
Updated on

नई दिल्ली : घर पर छोले बनें और भटूरा न हो तो एक अधूरापन लगता है। बच्चे हों या बड़े, भटूरा खाना सभी को पसंद होता है। वैसे तो भटूरे पूरी के जैसे ही बनते हैं। लेकिन, दोनों में काफी फर्क होता है। भटूरे मैदे से बनते हैं और उसके इसके आंटे को फरमेंट किया जाता है, जिसकी वजह से ये पूरी की तुलना में सॉफ्ट बनते हैं। कई बार ऐसा होता है कि घर पर भटूरे बनाते समय हम गलतियां कर देते हैं और कोई एक जरूरी स्टेप मिस हो जाता है जिससे भटूरे परफेक्ट नहीं बन पातें। यहां जानें भटूरे बनाने का सबसे आसान तरीका। इसे फॉलो करने से आप गलती नहीं करेंगे और छोले-भटूरे का मजा लें पाएंगे।

सामग्री :

2 कप मैदा

1 टेबलस्पून सूजी

2 टेबलस्पून तेल

4 टेबलस्पून दही

1 टीस्पून चीनी

1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर

तेल (तलने के लिए)

नमक

पानी

विधि :

1. मैदा और सूजी को परात में छान लें। चीनी, नमक, दही, बेकिंग पाउडर और

2 टेबल स्पून तेल डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं

2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम आटा गूंध लें

3. आटे को एक गीले मलमल के कपड़े  से या प्लेट से ढकें और 3-4 घंटे के लिए हल्के गर्म जगह पर रखें। 3-4 गंटे के बाद आपको दिखेगा कि आटा फूलकर बढ़ गया है। फिर से उसे गूंध लें।

4. आटे को बराबर भागों में बांट लें और हर एक भाग में से होला बनाएं

5. एक गला लें, उसे दबाकर लोई बनाइए और उनमें से लगभग 5-6 इंच व्यास की गोल पुरी बोले।

6. एक गहरी फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गरम करें। अब तेल में एक बेला हुआ भटूरा डालें। 5-7 सेकेंड के बाद, उसे धीरे से पौना या चमचे से दबाने, से वह बीच से फूलने लगेगा।

7 . सुनहरा होने तक भटूरे को मध्यम आंच पर पकाएं। जब भटूरा तल जाए तो इसे निकाल लें। गरमागरम भटूरे, छूले के साथ परोसें। 

Navbharat Live
navbharatlive.com