मिसल पाव- वड़ा पाव के जैसे ही महाराष्ट्र में मिसल पाव का क्रेज देखने के लिए मिलता है। मिसल पाव को मसाले, मूंग, दाल, पापड़ी, सेव और नमकीन मिला कर बनाया जाता है और स्वादिष्ट करी को कुरकुरे फरसाण (तले हुए नमकीन स्नैक्स), कटे हुए प्याज, ताजा धनिया से सजाया जाता है और पाव (ब्रेड रोल) के साथ परोसा जाता है।