-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Tasty Handi Chicken At Home With Your Own Hands On The Occasion Of Eid
ईद के मौके पर अपने हाथों से घर पर बनाएं टेस्टी हांडी चिकन, मेहमान होंगे खुश!
- Written By: सीमा कुमारी
ईद-उल-फित्र पूरे देशभर में मनाया जाता है इस शुभ मौके पर स्वादिष्ट पाक पकवान खूब बनाए जाते है। अगर आप इस ईद-उल-फित्र में घर पर कुछ मजेदार और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं, तो हांडी चिकन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

हांडी चिकन रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Eid Special Dishes: रमजान का पाक महीना अभी चल रहा है। रमजान के अंतिम दिनों में ईद-उल-फित्र पूरे देशभर में मनाया जाता है इस शुभ मौके पर स्वादिष्ट पाक पकवान खूब बनाए जाते है। अगर आप इस ईद-उल-फित्र में घर पर कुछ मजेदार और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं, तो हांडी चिकन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
यह एक ऐसी डिश है, जिसे बनाने में कोई खास मेहनत नहीं लगती, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। चिकन के टुकड़ों को मसाले और दही में पकाकर तैयार किया जाता है, जो हर किसी का दिल जीत लेता है। चाहे लंच हो या डिनर, हांडी चिकन हर मौके पर फिट बैठता है। तो अगर आपको भी स्वाद और जल्दी बनने वाली रेसिपी चाहिए, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।
सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
FSSAI Notice Biscuit: ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट कंपनी एसएजे फूड को 100% आटे के भ्रामक दावे पर नोटिस
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Hyperlocal Foods Of India: भारत के इन लोकल फूड्स का स्वाद नहीं चखा, तो बहुत कुछ मिस कर दिया
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
चिकन (बोनलेस या बोन विद) – 500 ग्राम
प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
दही – 3 टेबल स्पून
तेल – 2-3 टेबल स्पून
पानी – 1 कप (या आवश्यकता अनुसार)
धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)
गरम मसाला – 1 टेबलस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
हरा धनिया – सजावट के लिए
नमक – स्वाद अनुसार
हांडी चिकन बनाने की रेसिपी
1. सबसे पहले, चिकन को अच्छे से धोकर काट लें। ध्यान रखें कि चिकन के टुकड़े एक समान आकार के हों, ताकि सभी टुकड़े समान रूप से पकें।
2. एक हांडी (या कोई भी भारी तले वाली कढ़ाई) में तेल डालकर गर्म करें। अब उसमें जीरा डालकर तड़कने दें। फिर, बारीक कटे हुए प्याज डालें और उसे मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। प्याज भूनने के बाद, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं। इस से चिकन की खुशबू बढ़ेगी।
3. अब इसमें चिकन के टुकड़े डालें और अच्छे से मसाले के साथ मिला लें। चिकन को 5-7 मिनट तक भूनें, ताकि वह मसाले में अच्छे से रंग ले।
4. जब चिकन अच्छे से भून जाए, तो इसमें दही डालें और अच्छे से मिलाएं। दही से चिकन में एक अलग ही स्वाद आ जाएगा। अब पानी डालकर ढक दें और चिकन को मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। जब तक चिकन पूरी तरह से नरम न हो जाए और मसाले गाढ़े न हो जाएं।
5. अब इसमें गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और हरा धनिया डालकर इसे सजाएं। अगर आपको और मसालेदार चाहिए, तो और हरी मिर्च डाल सकते हैं।आपका हांडी चिकन तैयार है। इसे गरम-गरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।
Make tasty handi chicken at home with your own hands on the occasion of eid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














