घर में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ग्रीन पास्ता, स्वाद होगा लाजवाब, सीखें रेसिपी
अगर आपके बच्चे पास्ता खाने की डिमांड करते हैं तो आप हेल्दी और टेस्टी क्रीमी ग्रीन पास्ता बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
क्रीमी ग्रीन पास्ता बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: पेरेंट्स बच्चों को हेल्दी डिशेज खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन बच्चे हमेशा बर्गर, पिज्जा और पास्ता जैसी चीजों को खाना पसंद करते हैं और इस चीज को खाने की डिमांड भी करते हैं। ऐसे में अगर आप टेस्टी डिश के साथ कुछ हेल्दी डिश ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।
अगर आपके बच्चे पास्ता खाने की डिमांड करते हैं तो आप हेल्दी और टेस्टी क्रीमी ग्रीन पास्ता बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
बनाने की सामग्री
पेने पास्ता- एक कप
हरी मटर- 1 कप
पनीर- 100 ग्राम
दूध- 1 कप
ओट्स पाउडर- 1 चम्मच
चीज- 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
लहसुन की कलियां- 7-8
जैतून का तेल
नमक आवश्यकातानुसार
चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
ऑरिगेनो- 1 चम्मच
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर रेलवे नोटिस के बीच खुशखबरी, संघर्ष लाया रंग, डोबी नगर के प्रभावित 160 परिवारों को मिलेगा आवास
कॉकरोच आ रहे हैं, प्रधान जा रहे हैं… दिल्ली की सड़कों पर उतरी CJP; शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
कॉकरोच आंदोलन को दबाने के सरकार का नया हथकंडा, संजय राउत ने विशेष पुलिस को लेकर किया बड़ा खुलासा
मुंबई में 25 जून को 5000 स्थानों पर 5 लाख लोग लेंगे नशा मुक्ति की शपथ, CM फडणवीस करेंगे अभियान का उद्घाटन
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बनाने का तरीका
ग्रीन पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालें। फिर उसमें उबाल आने पर 1 कप गेहूं या सूजी पास्ता डालें।
इसके बाद जब ये 80 प्रतिशत पक जाए तो पानी से छान लें। अब पास्ता को एक तरफ निकालकर अलग रख दें।
अब इसमें थोड़ा-सा जैतून का तेल डालें और उसे एक तरफ अलग रख दें।
फिर एक पैन में 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल डाल दें। इसके बाद इसमें 7-8 लहसुन की कलियां डालें और उसे पकाएं।
इसके बाद इसमें 1 कप हरी मटर और नमक डालें। अब मटर के नरम होने तक पकाएं और इसमें पनीर डालकर अच्छे से भूनें।
अब इसे ठंडा करें और फिर थोड़ा पानी डालें। साथ ही नमक डालकर ब्लेंडर में डालें और मुलायम होने तक पीसें।
इसके बाद एक पैन में 1 चम्मच जैतून का तेल और ब्लेंड किया पास्ता सॉस मिलाएं। फिर इसमें चिली फ्लेक्स-ऑरिगेनो डालें।
अब भूनने के बाद 1 चम्मच ओट्स पाउडर और 1 कप दूध मिलाएं।
इसके बाद चीज डालें और उबले हुए पास्ता को मिलाएं। अब अच्छे से इन सारी चीजों सें मिक्स करें।
बस अब आपकी गरमा-गरम ग्रीन पास्ता तैयार है।
इसे प्लेट में सर्व करें और आनंद लें।
