Hairstyle Ideas: वेडिंग सीजन में मांगटीका के साथ ट्राई करें ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल्स, आप पर ठहर जाएगी हर नजर!
Wedding Hairstyle: वेडिंग सीजन में सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज भी आपके लुक को पूरा करते हैं। मांगटीका के साथ सही हेयरस्टाइल पहनकर आप अपनी खूबसूरती को और निखार सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
शादी और पार्टी सीजन में हर महिला सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। अक्सर महिलाएं ज्वेलरी और कपड़ों का चुनाव तो कर लेती हैं लेकिन मांगटीका के साथ सही हेयरस्टाइल चुनने में उलझ जाती हैं। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए हमने तैयार की है यह खास फोटो गैलरी जहां आप देख सकते हैं कि अलग-अलग फेस कट और फंक्शन के हिसाब से मांगटीका के साथ कौन से हेयरस्टाइल बेस्ट लगते हैं।
अगर आप रॉयल और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो स्लीक बैक हेयरस्टाइल सबसे बेहतरीन है। इसमें बालों को सामने से चिपका कर पीछे पिनअप किया जाता है जिससे आपका मांगटीका पूरी तरह हाईलाइट होता है। यह स्टाइल डायमंड या स्टोन ज्वेलरी के साथ बहुत क्लासी लगता है।
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
मेसी बन विथ फ्लावर्स ट्रेडिशनल लुक के लिए लो बन या मेसी बन एवरग्रीन है। मांगटीका के साथ जुड़ा बनाकर उसे ताजे फूलों (जैसे मोगरा या गुलाब) से सजाना आपको किसी अप्सरा जैसा लुक देगा। यह हेयरस्टाइल लहंगे और भारी साड़ियों पर खूब जचता है।
सॉफ्ट कर्ल्स और ओपन हेयर जो महिलाएं बालों को खुला रखना पसंद करती हैं, वे साइड या मिडिल पार्टीशन करके सॉफ्ट कर्ल्स करवा सकती हैं। मांगटीका के साथ खुले बाल बहुत ही डेलिकेट और खूबसूरत लगते हैं। इसे आप संगीत या मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
क्लासिक चोटी अगर आप सूट या शरारा पहन रही हैं, तो चोटी वाला हेयरस्टाइल ट्राई करें। लंबी चोटी में 'परांदा' या एक्सेसरीज लगाकर और सामने माथे पर मांगटीका सजाकर आप एक परफेक्ट पंजाबी या एथनिक लुक पा सकती हैं।
फ्रंट ब्रेड विथ मांगटीका अगर आपका माथा चौड़ा है तो सामने से बालों को गूंथकर मांगटीका सेट करें। यह न केवल आपके चेहरे को एक नया फ्रेम देगा बल्कि बालों को भी काफी वॉल्यूम देगा। यह स्टाइल आजकल यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर है।
