फिज़िकल वीकनेस के साथ इन बीमारियों को दूर करता है चिरौंजी, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Chironji-Benifits
Published on
Updated on

- सीमा कुमारी

अगर सूखे मेवे की बात की जाए, तो सबसे पहले हमारे दिलों दिमाग में सबसे पहले काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश आदि का नाम आता हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे सूखे मेवे के बारे में बात करेंगे, जो स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर है,  और वो है चिरौंजी। मीठी चीजों में खासतौर पर इस्तेमाल होने वाली चिरौंजी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।इसमें प्रोटीन, विटामिन-C, विटामिन-B, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तो ऐसे में आइए जानें चिरौंजी से होने वाले लाभ -

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चिरौंजी एक बहुत ही कारगर सौंदर्य उत्पाद हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आती है और कील-मुंहासे साफ हो जाते हैं। अगर आपके चेहरे पर दाग हैं तो इसे  पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से चेहरा बेदाग हो जाता हैं।

यदि आपको सिर में दर्द रहता है तो भी आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं। आप एक चम्मच चिरौंजी को दूध के साथ पीसें। फिर इन दोनों चीजों से तैयार पेस्ट सिर पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए पेस्ट दर्द वाली जगह पर लगाएं। सिरदर्द की परेशानी से आपको काफी राहत मिलेगी।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिरौंजी को कमजोरी दूर करने के लिए रामबाण माना जाता हैं। चिरौंजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को ताकत देने का काम कर सकते हैं। आपको बस दूध के साथ मिलाकर चिरौजी का सेवन करना है, इससे आपके शरीर की कमजोरी दूर हो सकती हैं।

आप खांसी से राहत पाने के लिए भी चिरौंजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चिरौंजी में पाए जाने वाले गुण गले की खराश दूर करने में सहायता करते हैं। आप चिरौंजी का पीस लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से आपको खांसी से काफी आराम मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com