-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Apply Milk On Face In These Special Ways
कच्चा या पक्का कौन- सा दूध होता है आपके चेहरे के लिए अच्छा, आजमाएं ये खास तरीके
- Written By: दीपिका पाल
त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए सबसे अच्छे घरेलू नुस्खें के रूप में दूध होता है जो मॉइश्चराइजर के साथ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर भी काम करता है।

दूध के इस्तेमाल से बनाएं चेहरे के लिए (सौ.सोशल मीडिया)
Milk Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंड की वजह से त्वचा खुरदुरी या फटने लगती है। इसके लिए सेहतमंद डाइट की आवश्यकता पड़ती है लेकिन कई बार महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी समस्या को सही नहीं कर पाते है। त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए सबसे अच्छे घरेलू नुस्खें के रूप में दूध होता है जो मॉइश्चराइजर के साथ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर भी काम करता है।
अब यहां सवाल यह आता है कि, कौन सा दूध सही है कच्चा या पक्का। इसके लिए आज हम आपको दूध के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में जानकारी देते है जो इस प्रकार है…
चेहरे के लिए इस तरीके से इस्तेमाल करें दूध
यहां पर त्वचा के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कई तरीको से कर सकते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
बनाएं स्क्रब
यहां पर चेहरे पर नमी बनाएं रखने के लिए आप ओट्स में कच्चा दूध डालकर स्क्रब तैयार कर सकते है। यहां पर आप मिल्क स्क्रब (Milk Scrub) बनाने के लिए 2 चम्मच पिसे हुए ओट्स में 2 चम्मच कच्चा दूध मिला लें. इस पेस्ट को हल्के गीले चेहर पर लगाएं और एक से डेढ़ मिनट मलने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। इस स्क्रब को त्वचा पर लगाने से निखरने लगती है. इस स्क्रब से स्किन को पर्याप्त हाइड्रेशन भी मिलता है जिससे चेहरे पर नमी बनी रहती है।
क्लेंजर की तरह
दूध सबसे अच्छे क्लेंजर के रूप में होता है इसके लिए यहां पर चेहरे पर कच्चे दूध को क्लेंजर की तरह लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में कच्चा दूध निकालें और उसमें रूई डुबोकर चेहरे मलें। चेहरे पर कच्चे दूध को इस तरह से लगाने पर चेहरे से डेड स्किन सेल्स छूटकर निकलने लगती है. इससे स्किन पर चमक आती है और चेहरा ग्लोइंग (Glowing Skin) नजर आने लगता है। यहां पर आप इस कच्चे दूध को रोजाना इस तरह सुबह और शाम को चेहरे पर लगा सकते हैं,आप चाहे तो हफ्ते में 2 से 3 बार भी दूध को चेहरे पर मल सकते हैं।
दूध और शहद
चेहरे के लिए दूध का प्रयोग गुणकारी होता है इसके लिए आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दूध और शहद को मिलाकर भी चेहरे पर मल सकते हैं। इस खास तरीके को बनाने के लिए आप इसके लिए 2 चम्मच दूध में एक चम्मच शहद को मिलाएं, अब चेहरे पर इस मिश्रण को मलें। ड्राई स्किन पर यह मिश्रण खासतौर से फायदेमंद होता है, इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. हफ्ते में 1-2 बार दूध और शहद को चेहरे पर लगाया जा सकता है।
दूध और हल्दी
यहां पर चेहरे के लिए आप सुनहरा निखार पाने की तलाश में है तो इसके लिए आप दूध और हल्दी को भी स्किन पर लगा सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. इस मिश्रण को उंगलियों से पूरे चेहरे पर मल लें. 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. इस तरह स्किन पर निखार नजर आने लगता है. स्किन को दूध के एक्सफोलिएटिंग गुणों के साथ हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण भी मिल जाते हैं।
Apply milk on face in these special ways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














