'ये CWC नहीं PWC है', संबित पात्रा ने कांग्रेस को कहा 'पाकिस्तान वर्किंग कमेटी', रजनी पाटिल ने दिया करारा जवाब-VIDEO

संबित पात्रा ने कहा कि ये बाहर से CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) और अंदर से PWC यानी पाकिस्तान वर्किंग कमेटी है। पात्रा के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी जोरदार पलटवार किया है।

नवभारत डिजिटल डेस्क: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पहलगाम आतंकी हमले जैसे गंभीर मुद्दे पर राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को पाकिस्तान वर्किंग कमेटी (PWC) से तुलना करते हुए कड़ी आलोचना की। संबित पात्रा ने कहा कि ये बाहर से CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) और अंदर से PWC (पाकिस्तान वर्किंग कमेटी) है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते है कि हमें पाकिस्तान का पानी बंद नहीं करना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस नेता रजनी पाटिल ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा। पाटिल ने कहा कि पहलगाम हमले के मुद्दे पर हम भारत सरकार के साथ है। हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वदलीय बैठक में इस बात को रखा था। रनजी पाटिल ने कहा कि हम तो ये पूछना चाहते है कि हमले को 11 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com