- Hindi News »
- Latest News »
- Angaraki Sankashti Chaturthi Celebrated In Siddhivinayak Temple Mumbai
बप्पा मोरिया जयघोष से गूंजा सिद्धिविनायक मंदिर, अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Mumbai News: अंगारकी संकष्टी चतुर्थी मुंबई में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजता रहा। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चला।
- Written By: सोनाली चावरे

सिद्धिविनायक मंदिर (pic credit; social media)
Angaraki Sankashti Chaturthi: अंगारकी संकष्टी चतुर्थी मंगलवार को मुंबई में धूमधाम से मनाई गई। संकष्टी चतुर्थी मंगलवार को पड़ने से इसे अंगारकी गणेश संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन गणेश जी के साथ ही हनुमान जी की श्रद्धालुओं ने पूजा और अर्चना की। ऐसे में प्रभादेवी में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
लोगों ने विघ्नहर्ता के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष गूंजता रहा। सिद्धिविनायक मंदिर में मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
दर्शन-पूजन के साथ ही महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया और बच्चों के दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं ने गणेश को दूर्वा की माला, मोदक अर्पित कर परिवार के सभी संकटों को हरने की कामना की। वहीं शहर के अन्य प्रमुख गणेश मंदिरों में भी बप्पा के दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbra Shooting: बहन से छेड़छाड़ का खूनी अंजाम, भाई ने अंधाधुंध फायरिंग कर युवक को उतारा मौत के घाट
Rahuri Assembly Bypoll: राहुरी सीट पर शरद पवार गुट उतारेगा उम्मीदवार? युगेंद्र पवार ने स्थिति की साफ
नागझिरा के सागवान हस्तशिल्प को मिला वैश्विक बाजार; इंजीनियर अनिकेत कठाने की पहल से कारीगरों को मिला रोजगार
वर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी
सिद्धिविनायक मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर की तरफ से सैंकड़ों निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहे। स्थानीय पुलिस विभाग के जवान भक्तों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान कर रहे थे। मंदिर में देर रात 11 बजे तक लगभग 6 लाख से ज्यादा भक्तों ने बप्पा के दर्शन का लाभ उठाया। दिनभर गणपति बप्पा मोरिया के स्वर गूंजती रही। मंदिरों व घरों में सुबह निर्धारित मुहूर्त पर पूजन किया गया। मोदक व चूरमे का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।
अन्य मंदिरों में भी लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
मुंबई के अन्य गणेश मंदिरों में दर्शन एवं पूजा के लिए श्रद्धालुओं के तांता लगा रहा। दहिसर पूर्व रावलपाडा स्थित विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इसी प्रकार बोरीवली पश्चिम स्थित गणेश मंदिर में दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अंधेरी पश्चिम वर्सोवा में स्थित आराम नगर गणपति मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं जुट गए थे और दोपहर 2 बजे तक सभी भक्तों ने आसानी से बप्पा के दर्शन-पूजन का लाभ उठाया।
कुर्ला में धूमधाम से मनी अंगारकी संकष्टी
कुर्ला पश्चिम स्टेशन के पास स्थित श्री जागृत विनायक मंदिर ट्रस्ट द्वारा अंगारकी संकष्टी चतुर्थी बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। तड़के से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। सुबह और शाम विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। पूरे दिन गणपति बाप्पा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मनोज नाथानी, चेतन कोरगांवकर और आदित्य शुक्ला ने गणराय के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में आए सभी भक्तों का ट्रस्ट की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Angaraki sankashti chaturthi celebrated in siddhivinayak temple mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम! 1 लाख दर्शकों की क्षमता, MCA ने कसी कमर
Apr 02, 2026 | 03:33 PMMumbra Shooting: बहन से छेड़छाड़ का खूनी अंजाम, भाई ने अंधाधुंध फायरिंग कर युवक को उतारा मौत के घाट
Apr 02, 2026 | 03:31 PMट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी से भारतीय फार्मा सेक्टर में हड़कंप, सन फार्मा और सिपला के शेयर धड़ाम
Apr 02, 2026 | 03:30 PM‘धुरंधर 2’ के सामने घबराए अक्षय कुमार, एक हफ्ता आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट
Apr 02, 2026 | 03:27 PM‘विनाशकारी हमलों के लिए तैयार रहे इजरायल-अमेरिका’, पूर्व मंत्री पर हमले के बाद ईरानी सेना ने दी बड़ी चेतावनी
Apr 02, 2026 | 03:13 PMकेरल चुनाव: महिलाओं को 50% आरक्षण…बंपर भर्ती का ऐलान, LDF के घोषणापत्र में यह वादें हैं खास
Apr 02, 2026 | 03:11 PMRahuri Assembly Bypoll: राहुरी सीट पर शरद पवार गुट उतारेगा उम्मीदवार? युगेंद्र पवार ने स्थिति की साफ
Apr 02, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM












