-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Sickle Cell Anemia Patients Will Get The Benefit Of Pension Scheme In Jharkhand
झारखंड में पहली बार सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों को भी मिलेगा पेंशन योजना का लाभ
- Written By: राहुल गोस्वामी
झारखंड में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। पहली बार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए पेंशन को स्वीकृति दी गई है।

सेल एनीमिया पीड़ितों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ
रांची: झारखंड के खूंटी जिले में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खूंटी जिला प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत झारखंड में पहली बार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए पेंशन को स्वीकृति दी है। खूंटी के उपायुक्त (डीसी) लोकेश मिश्रा की पहल पर सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की है।
आधिकारिक बयान के अनुसार पहले चरण में खूंटी और कर्रा से तीन-तीन, मुरहू से दो और तोरपा प्रखंड से कुल नौ लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘इस योजना के तहत लाभार्थियों को आजीवन एक हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी।” विज्ञप्ति में कहा गया कि अगर सिकल सेल का कोई मरीज बाद में भी चिन्हित होता है तो उसे योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। जिले में अब तक 99,165 व्यक्तियों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है।
इनमें से 114 लोग सिकल सेल के वाहक पाए गए, वहीं कुल 46 लोग सिकल सेल एनीमिया-थैलेसीमिया रोग से पीड़ित मिले। विज्ञप्ति के अनुसार इनमें से नौ व्यक्ति 40 प्रतिशत या उससे अधिक सिकल सेल एनीमिया-थैलेसीमिया रोग से पीड़ित हैं और उन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत पेंशन दी जा रही है। जब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण लोगों की जीवन के प्रति आशा बढ़ रही है, वहीं ऐसे समय में झारखंड में आदिवासी आबादी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित है। विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में सिकल सेल एनीमिया बीमारी व्यापक रूप ले रही है।
सम्बंधित ख़बरें
विवाह से पहले काउंसलिंग जरूरी, सिकलसेल मुक्त महाराष्ट्र की ओर नासिक का बड़ा कदम
Thane में अरुणोदय सिकल सेल अभियान तेज, 31 हजार से ज्यादा लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: गड़चिरोली में ‘अरुणोदय’अभियान का शुभारंभ, सिकलसेल मुक्त जिले का लक्ष्य
सिकलसेल रोकथाम के लिए नासिक में ‘अरुणोदय’ विशेष जांच अभियान;15 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगी जांच मुहिम
सिकल सेल एनीमिया को एक वंशानुगत रक्त-संबंधी रोग माना जाता है, जिसमें लाल रक्त कणिकाएं दरांती के आकार में मुड़ जाती हैं और समय से पहले नष्ट होने लगती हैं। इससे शरीर में स्वस्थ्य लाल रक्त कणिकाओं की कमी हो जाती है (सिकल सेल एनीमिया) और रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, जिससे दर्द होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूरदराज के क्षेत्रों में इस बीमारी के उपचार को लेकर जागरुकता की आवश्यकता है। खूंटी प्रशासन जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सिकल सेल मोबाइल मेडिकल वैन संचालित कर लोगों की जांच कर रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया कि सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल खूंटी में सिकल सेल एनीमिया- थैलेसीमिया डे केयर सेंटर का भी संचालन किया जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sickle cell anemia patients will get the benefit of pension scheme in jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














