JPSC-JSSC विवाद पर बड़ी खबर: छात्रों की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम तैयार, जानें कौन-कौन पहुंचाएगा सरकार तक बात

JPSC JSSC Protest Ranchi: रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध के बीच सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित हो गई है। इसकी सूची SDO को सौंपी गई है।
An 11-member special team of students has been formed
हेमंत सोरेन से बात करेगा छात्रों प्रतिनिधिमंडलसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Jharkhand Student Delegation Talks: झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में कई दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह पर बैठे छात्रों और राज्य सरकार के बीच आखिरकार बातचीत की कोशिश हुई। सरकार की ओर से रांची के एसडीओ कुमार रजत बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से कहा था कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। पांच या सात छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भेजिए। सरकार हर मुद्दे पर बातचीत से हल निकालने को तत्पर है, लेकिन छात्रों ने भी साफ जवाब दे दिया।

बातचीत के लिए छात्रों ने प्रतिमंडल की सूची SDO को सौंप दी है। छात्रों ने कहा कि बातचीत होगी, लेकिन बंद कमरे में नहीं। कैमरे के सामने होगी। मीडिया की मौजूदगी में होगी। जो बात होगी, सबके सामने होगी। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ कुछ लोगों का मुद्दा नहीं है। पूरे झारखंड के युवाओं का सवाल है, इसलिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

SDO को सौंपी गई प्रतिनिधिमंडल की सूची

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में राज्य सरकार से बातचीत के लिए छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल चुना गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र, एक वकील और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। इसका मतलब कुल 11 लोग चुने गए हैं। यह सूची SDO को सौंप दी गई है। बैठक की जगह और समय का फैसला राज्य सरकार करेगी और छात्रों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

CM सोरेन ने की राज्यपाल से मुलाकात

इसके पहले बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर रख रही है। छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जो शिकायतें हैं, उनकी जांच चल रही है। एजेंसी तत्परता के साथ काम कर रही है। हर समस्या का हल संवाद से निकालने की कोशिश होगी।

An 11-member special team of students has been formed
जरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान

सरकार ने जारी किया बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। जिसकी भी कोई बात है, वह सरकार तक पहुंचा सकता है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद जो सच होगा, वही सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मामला सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। दूसरे राज्यों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। अब यह राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com