झारखंड के गिरिडीह में जैन तीर्थयात्रियों की बस खाई में पलटी, 2 की मौत; 12 से अधिक घायल

Jharkhand Bus Accident: झारखंड के गिरिडीह में जैन तीर्थयात्रियों की बस खाई में पलट गई। बस पलटने से पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजकर इलाज जारी है।
jharkhand bus accident
झारखंड में सड़क हादसासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • झारखंड के सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत 12 घायल

  • जैन तीर्थयात्री सम्मेद शिखरजी का दर्शन कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

  • इस हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल भेज सभी इलाज जारी, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

Jain Pilgrims Bus Accident Giridih Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह जिले में जैन तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत से करीब 50 जैन तीर्थयात्रियों को लेकर सम्मेद शिखरजी से दर्शन कर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो जैन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

10 बसों में मौजूद थे, दर्शनार्थी

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी दर्शनार्थी गुजरात के सूरत के रहने वाले थे जो कि कोरिया मंदिर में ठहरे हुए थे। ये लोग रात 10 बजे के आसपास 8, 10 बसों से टाटा रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले हुए थे। सुबह गुजरात के लिए इनकी ट्रेन थी। इनमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मधुबन पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में पति-पत्नी हैं जो कि बस में आगे बैठे हुए थे। सभी को पुलिस की मदद से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया और जो घायल थे उनको अस्पताल भेज दिया गया।

मरने वाले पति-पत्नी

इस हादसे में अपनी जान गवाने वालों में पति-पत्नी हैं। दोनों बस के केबिन में बैठे हुए थे। जब बस अनियंत्रित होई तो पति-पत्नी की जान चली गई। मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।

बस के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

ठंड का मौसम शुरू हो गया है और रात के समय कोहरा पड़ना शुरू हो चुका है। कोहरे के कारण सड़क पर व्यूजविलिटी कम हो जाती है। ऐसे में हादसे का कारण कोहरा होने का अनुमान बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर जांच जारी है। जांच के बाद ही हादसे के कारण का पता चल पाएगा।