-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Garhwa Ram Navami Procession Clash Stone Pelting Ramkanda Police Action
महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ramkanda Stone Pelting: झारखंड के गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद तनाव! रमकंडा में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले। कई लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।

झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा (Image- Social Media)
Ram Navami Clash Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। बुधवार से शुरू हुआ विवाद गुरुवार शाम अचानक फिर बढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, रामनवमी की अष्टमी पर निकाला गया जुलूस जब कौआखोह स्थित शिव चबूतरा के पास पहुंचा, तभी दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विरोध के कारण जुलूस रुक गया और माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया। कुछ ही देर में बहस बढ़ी और पथराव शुरू हो गया।
पथराव में कई लोग घायल
इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
गढ़वा पुलिस की किरकिरी हुई तो पत्रकार पर लाठी बरसाया, समाचार कवरेज करने से रोका, रमकंडा में माहौल तनावपूर्ण @dc_garhwa @GarhwaPolice @JharkhandCMO @yourBabulal @bjp pic.twitter.com/xeldkm07VD — Mukesh Tiwari (@mukeshtpk1) March 26, 2026
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के तीन गोले छोड़े गए, जिसके बाद जुलूस को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद कुछ समय के लिए स्थिति शांत हुई, लेकिन तनाव बना रहा। रमकंडा के इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा मौके पर पहुंचे और माइक के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
पहले भी हो चुका है विवाद
इससे एक दिन पहले बुधवार शाम भी इसी स्थान पर महावीर पताका लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके विरोध में गुरुवार सुबह करीब छह घंटे तक सड़क जाम रही थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को हटा दिया था, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई थी। शाम को दोबारा राम नवमी जुलूस निकलने पर माहौल फिर बिगड़ गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पत्रकारों से दुर्व्यवहार का आरोप
घटना के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ झारखंड पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की बात भी सामने आई है। आरोप है कि एक पत्रकार पर लाठी चलाई गई, जबकि उन्होंने अपनी पहचान बताई थी। इसको लेकर मीडिया में नाराजगी देखी जा रही है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें- अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अविमुक्तेश्वरानंद का मामला, आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रमकंडा और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त जारी है। प्रशासन हालात को पूरी तरह नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
Garhwa ram navami procession clash stone pelting ramkanda police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













