जम्मू-कश्मीर में आया बर्फीला तूफान, Video में देखें कैसे बर्फ ने सारी इमारतों को ढक दिया

Jammu Kashmir Avalanche: हिमस्‍खलन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख ऐसा लगता है कि इससे काफी नुकसान हो सकता है। वीडियो में नजर आ रहा कि पूरा इलाका हिमस्‍खलन में बर्फ के तूफान के नीचे दब गया।
Snowstorm hits Jammu and Kashmir, watch the video to see how snow covers all the buildings
जम्मू-कश्मीर में आया बर्फीला तूफान। इमेज-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Jammu Kashmir Avalanche News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग अंतर्गत सरबल में भीषण हिमस्खलन हुआ है। इसमें कई घर और वाहन शक्तिशाली हिमस्खलन की चपेट में आ गए। बर्फ के इस तूफान में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, हिमस्‍खलन का जो वीडियो सामने आया है, उसे देख लगता है कि इससे काफी नुकसान हो सकता है। वीडियो में नजर आ रहा कि पूरा इलाका हिमस्‍खलन में बर्फ के तूफान के नीचे दब गया।

सोनमर्ग में हुए हिमस्‍खलन के कई वीडियो सामने आ रहे। इसके से एक वीडियो में है, जिसमें रात का सन्‍नाटा है और कोई भी शख्‍स घर के बाहर नहीं है। ऐसे में घरों के पीछे से बर्फ के बड़े पहाड़ दरकते हैं। बर्फ का तूफान पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लेता है। सड़कों, घरों, कारों सभी को बर्फ के तूफान ने ढक दिया। यह वीडियो इतना भयावह है कि लोग दहशत में आ गए हैं। इस बर्फ के नीचे यकीनन कई लोग दबे होंगे। वैसे, प्रशासन की ओर से इस हिमस्‍खलन में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा?

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम पूरी तरह सर्दी के रंग में रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर घाटी और पीर पंजाल क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड और नमी बढ़ेंगी। उससे लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस होगी। श्रीनगर में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 0 से नीचे माइनस 1 डिग्री तक जा सकता है। दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास रहेगा। तेज ठंडी हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा चुभेगी।

ऊंचाई वाले इलाके में अधिक बर्फबारी की संभावना

गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी अधिक हो सकती है। गुलमर्ग में तापमान माइनस 9 डिग्री तक जाने की आशंका है। इससे स्कीइंग और पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। दक्षिण कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फ के चलते हिमस्खलन का खतरा बना है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 10-20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कोहरा भी दिख सकता है। मौसम विभाग ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है, इसलिए यात्रा से पहले हालात जांचना जरूरी होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com