कुपवाड़ा में दर्दनाक हादसा! किशनगंगा नदी में कार गिरने से बच्ची समेत 5 की मौत, कई घायल

Kupwara Road Accident: हादसे में पिता पुत्री समेत 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हादसे के बाद पुलिस बल मौके पर मौजूद है। राहत, बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
kupwara accident case
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सड़का हादसासोर्स -( सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Accident In Kupwara, Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह-टांगधर क्षेत्र में टीटवाल-सिमरी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों के शवों को करनाह के टांगधर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लाया जा रहा है। यह हादसा सोमवार को तब हुआ जब यात्रियों से भरा एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में फिसलते हुए किशनगंगा नदी में जा गिरा। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है।

मासूम और पिता की मौत

इस सड़क हादसे से एक बेहद ही दर्दनाक तस्वीर सामने आ रही है। तीतवाल क्षेत्र के करनाह-तंगधार में सीमारी मार्ग पर हुए हादसे में अनियंत्रित टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर जब खाई में गिरी तो गाड़ी फिसलते हुए किशनगंगा नदी में जा गिरी। सभी एक ही परिवार के थे इसकी पुष्टी नहीं हुई है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक नौ महीने की बच्ची और उसके पिता की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बच्ची का नाम हमज़ा और उसके 32 वर्षीय पिता का मोहम्मद इदरीस बताया गया है।

kupwara accident case
नासिक में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबने से ऑटो चालक की मौत; शनिवार सुबह बरामद हुआ शव

पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को पहले तंगधार के उप-जिला अस्पताल (SDH) और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जीएमसी हंदवाड़ा और श्रीनगर रेफर कर दिया गया। आपातकालीन बचाव के लिए मौके पर तीन एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

kupwara accident case
इंदौर के राजवाड़ा में PM-e बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

CM और LG ने व्यक्त किया गहरा दुख

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दर्दनाक हादसे पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर लिखा कि कुपवाड़ा में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा है कि जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री ने भी करनाह-तंगधार में हुए इस दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और मेडिकल टीमों को सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com