Year Ender 2024: सियासी पिच पर मोदी सरकार के वो फैसले, जिन पर लोगों की रही नजर, विपक्ष भी हुआ हैरान

इस साल में PM मोदी और उनकी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि PM मोदी और उनकी सरकार के द्वारा लिए गए कुछ खास बड़े फैसलों के बारे में।
सियासी पिच पर मोदी सरकार के वो फैसले, जिन पर लोगों की रही नजर
सियासी पिच पर मोदी सरकार के वो फैसले, जिन पर लोगों की रही नजर
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: जहां एक तरफ साल 2024 बीतने को है। वहीं यह वर्ष देश की राजनीति के लिए भी खास रहा। बीते 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। वहीं फिर 9 जून 2024 को PM मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस साल में PM मोदी और उनकी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि PM मोदी और उनकी सरकार के द्वारा लिए गए कुछ खास बड़े फैसलों के बारे में।

किसानों को खास सौगात

PM मोदी ने शपथ लेने के बाद ही मोदी 3.0 सरकार ने पहली खुशखबरी देश के किसानों को ही दी थी। जानकारी दें कि, तब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त भी  जारी कर दी गई थी। ऐसे में 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार रुपये दिए गए थे। इसके साथ ही साथ ही मोदी सरकार ने अपने कई खास फसलों में 100-550 रुपये तक MSP बढ़ाने की घोषणा की थी। Year Ender 2024 की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

बजट में रोजगार और युवाओं को स्थान

जानकारी दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान रोजगार का मुद्दा भी मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबीत हुआ था। ऐसे में बीते 22 जुलाई को बजट पेश करते हुए देस की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार पर युवाओं के लिए पिटारा खोल दिया था। जहां बजट में कौशल विकास मिशन के लिए 2 लाख करोड़ का बजट आवंटित हुआ। वहीं 1 करोड़ युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप करने का भी मौका मिला। इसके साथ ही रोजगार को और भी बढ़ाने के लिए देश में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भी सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।

महिलाओं का खास ध्यान

वहीं इस साल मोदी सरकार ने कार्यकाल में महिलाओं से जुड़ी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुऐ 11 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनाई हैं। यह महिलाएं अब साल में 1 लाख से ज्यादा कमा रही हैं। लखपति दीदी योजना के तहत, अब तक देश भर में 2.47 करोड़ संभावित लखपति दीदियों (पीएलडी) की पहचान हुई हैं। इस योजना के तहत, डिजिटल आजीविका रजिस्टर में 44 लाख लोगों को भी पंजीकृत किया गया है। देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

करोड़ों के प्रोजेक्ट्स

मोदी सरकार ने इस साल अनेंकों परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इस लिस्ट में मुख्य रुप से 25,000 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना और वाधवान मेगा पोर्ट का नाम शामिल है। कई राज्यों को बाढ़ से निपटने के लिए 12,554 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। वहीं 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर भी दिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com