- Hindi News »
- India »
- Yasin Malik Will Be Hanged To Life Imprisonment Patiala High Court Announces Punishment In Terror Funding Case
यासीन मलिक को उम्रकैद, टेरर फंडिंग मामले में एनआईए कोर्ट ने सजा का किया ऐलान
- Written By: राहुल गोस्वामी

File Photo
नई दिल्ली. टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दो मामलों पर उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी के साथ 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। ज्ञात हो कि, मलिक ने आतंकवाद के वित्त पोषण के एक मामले अदालत ने 19 मई को दोषी करार दिया था।
ज्ञात हो कि, अलगाववादी नेता ने खुद पर लगे सभी आरोपों को स्वीकार किया था, जिनमें गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत आरोप भी शामिल हैं। वर्तमान में यासीन मलिक अभी तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर साल 1990 में एयरफोर्स के 4 जवानों की हत्या का भी आरोप है, जिसे भी उसनें खुद कबूल किया है।
इन मामलों में मिली सजा
अदालत ने मलिक को कुल आठ मामलों में सजा सुनाई है। इनमें 120B में 10 साल की सज़ा और 10 हज़ार जुर्माना, 121 में उम्रकैद की सज़ा और 10 हज़ार जुर्माना, 121A में 10 साल की सज़ा 10 हज़ार जुर्माना, UAPA की धारा 13 में 5 साल और 5 हज़ार जुर्माना, UAPA की धारा 15 में 10 साल की सज़ा और 10 हज़ार जुर्माना, UAPA की धारा 17 में उम्रकैद सज़ा और 10 लाख का जुर्माना, UAPA की धारा 18 में 10 साल 10 हज़ार जुर्माना, UAPA की धारा 38 और 39 में 5 साल की सज़ा और 5 हज़ार का जुर्माना लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
Explainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत
जम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी
अदालत के बाहर फांसी दो-फांसी दो के लगे नारे
अदालत द्वारा सजा के ऐलान के बाहर मौजूद लोगों में बेहद नाराजगी देखी गई। लोगो ने अदालत के इस फैसले पर नाखुशी जताते हुए यासीन मलिक को फांसी दो- फांसी दो के नारे भी लगाए।
मलिक पर कार्रवाई से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
अलगाववादी नेता को दोषी देने के पर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। पिछले दिनों पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास प्रभारी को तलब कर उन्हें आपत्ति संबंधी एक दस्तावेज (डिमार्शे) सौंपा था, जिसमें कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के खिलाफ “मनगढ़ंत आरोप” लगाए जाने की कड़ी निंदा की गई थी।
इसी के साथ पाक प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ ने मलिक को बेकसूर बताते हुए कश्मीरियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने अन्य देशों से भारत के इस फैसले पर रोक लगाने और इसका विरोध करने की मांग की। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी यासीन मलिक को दोषी ठहराए जाने को लेकर भारत की आलोचना की है। इसी के साथ पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिख कर भारत पर दवाब बनाने की मांग की है।
कौन है यासीन मलिक
यासीन मलिक एक पेशेवर आतंकी है। साथ ही वो जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का अध्यक्ष और अलगाववादी नेता है, जो पाकिस्तान के इशारे पर काम करता था। जानकारी दे दें कि यासीन मलिक 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और पलयान में मुख्य रूप से शामिल रहा।
इसके साथ ही इसी यासीन मलिक पर कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करने का भी आरोप है। इसके अलावा वो भारत में टेरर फंडिंग के मामले में भी अहम दोषी है। इतना ही नहीं, यासीन मलिक पर मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण का भी गंभीर आरोप लगा चूका है।
Yasin malik will be hanged to life imprisonment patiala high court announces punishment in terror funding case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














