-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Yasin Malik Affidavit Claims Meeting With Rss Leaders And Shankaracharyas
RSS नेताओं से घंटों बातचीत, शंकराचार्यों का घर आना-जाना; मलिक के हलफनामे में हैरान करने वाले खुलासे
- Written By: सौरभ शर्मा
आतंक की जड़ों को सींचने वाले JKLF नेता Yasin Malik ने हाईकोर्ट में दाखिल किए हलफनामें से कई राज खोल दिए है। इतने गंभीर आरोपों के बाद भी उससे कई बड़े नेताओं की मुलाकातें होती रही थीं।

कश्मीरी अलगाववादी प्रतिबंधित JKLF नेता यासीन मलिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Yasin Malik Affidavit Reveal Secrets: आतंकी फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर सनसनी मचा दी है। इस हलफनामे में उसने दावा किया है कि उसकी मुलाकातें सिर्फ राजनेताओं तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बड़े नेताओं और शंकराचार्यों से भी उसकी बातचीत हुई थी। मलिक ने यह कदम तब उठाया है जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसके लिए फांसी की सजा की मांग की है, जिस पर उसे जवाब दाखिल करना है।
यासीन मलिक ने 25 अगस्त को दाखिल अपने हलफनामे में कहा है कि देश के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और विदेशी राजनयिकों ने वर्षों तक उसके साथ संवाद किया। उसने यह भी दावा किया कि यह सोचने वाली बात है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद समाज के प्रभावशाली लोग उससे दूरी बनाने की बजाय खुलकर मिलते रहे। अब सवाल यह उठता है कि क्या मलिक इन मुलाकातों का हवाला देकर फांसी के फंदे से बचने की जमीन तैयार कर रहा है या फिर इन दावों में कोई और सच्चाई छिपी है।
RSS नेताओं से 5 घंटे बैठक, घर आए थे शंकराचार्य
हलफनामे में किया गया सबसे चौंकाने वाला दावा RSS नेताओं से मुलाकात का है। मलिक के अनुसार, साल 2011 में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उसकी आरएसएस नेताओं के साथ करीब पांच घंटे लंबी बैठक हुई थी, जिसे एक थिंक टैंक ने आयोजित करवाया था। इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि दो अलग-अलग मठों के शंकराचार्य कई बार उसके श्रीनगर स्थित घर पर आए और एक बार तो उसने उनके साथ एक सार्वजनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इन दावों ने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।
सम्बंधित ख़बरें
वैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, सामने आया खौफनाक VIDEO
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
यह भी पढ़ें: यासीन मलिक पर क्यों ‘मौन’ थी सरकारें? महबूबा के खत से खुले कई पुराने राज; शाह से कर डाली बड़ी मांग
वाजपेयी सरकार के ‘युद्धविराम’ में निभाई थी अहम भूमिका
यासीन मलिक ने दावा किया है कि 2000-01 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा घोषित ‘रमजान युद्धविराम’ में उसकी अहम भूमिका थी। उसने कहा कि उस समय अजीत डोभाल ने उसकी मुलाकात तत्कालीन खुफिया ब्यूरो प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा से करवाई थी। मलिक का कहना है कि इसी बातचीत के बाद उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी सैयद सलाउद्दीन से संपर्क साधा था। उसने यह भी दावा किया कि फरवरी 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उसे औपचारिक बातचीत के लिए बुलाया था और कश्मीर मुद्दे को हल करने का आश्वासन दिया था।
Yasin malik affidavit claims meeting with rss leaders and shankaracharyas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














