नए साल के पहले दिन ही दुनिया की आबादी हो जाएगी 8.09 अरब, 2025 में हर एक सेकंड में 4 बच्चे लेंगे जन्म

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमानों के मुताबिक नए साल के पहले दिन विश्व की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी। वहीं साल 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई। 2025 में दुनिया भर में प्रति सेकंड 4.2 जन्म...
नए साल के पहले दिन ही दुनिया की आबादी हो जाएगी 8.09 अरब, 2025 में हर एक सेकंड में 4 बच्चे लेंगे जन्म
कॉन्सेप्ट फोटो
Published on
Updated on

नई दिल्ली : नए साल के पहले दिन विश्व की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी और 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी सोमवार (30 दिसंबर) को जारी अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमानों से मिली है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2024 में वैश्विक आबादी में हुई वृद्धि 2023 की तुलना में थोड़ी कम है, जब दुनिया की आबादी में 7.5 करोड़ की वृद्धि हुई थी।

दुनिया भर में प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान

अनुमानों के अनुसार, जनवरी 2025 में दुनिया भर में प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान है। जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2024 में अमेरिका की आबादी में 26 लाख की वृद्धि हुई और नए साल के पहले दिन अमेरिका की आबादी 34.1 करोड़ होगी। जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2020 के दशक में अब तक, अमेरिकी आबादी में लगभग 97 लाख की वृद्धि हुई है।

हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। बीते 11 जुलाई 2024 को भारत की जनसंख्या दुनिया भर के देशों की तुलना में सबसे अधिक हो गई। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, भारत की आबादी 142.57 करोड़ है, जिसमें सबसे ज्यादा जनसंख्या हिंदुओं की और उसके बाद मुसलमानों की रही।

संयुक्त राष्ट्र ने की थी विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना

ध्यान देने वाली बात यह है कि विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र ने की थी। पहली विश्व जनसंख्या दिवस साल 1989 में मनाया गया था। पहला जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या के पांच अरब तक पहुंचने से प्रेरित था, जिससे विश्व बैंक के वरिष्ठ जन-सांख्यिकीविद् डॉ. के.सी. जकारिया ने इस अवसर को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था। देश की लेटेस्ट जानकारी से अपटूडेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

संयुक्त राष्ट्र ने लगया है ये पूर्वानुमान

संयुक्त राष्ट्र के अमुसार, दुनिया की आबादी को एक अरब तक बढ़ने में सैकड़ों हजार साल लग गए। उसके बाद 200 साल या उससे कुछ अधिक समय में यह सात गुना बढ़ गई। साल 2011 में, वैश्विक जनसंख्या सात अरब तक पहुंच गई। साल 2021 में यह लगभग 7.9 अरब थी और 2030 में इसके लगभग 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और 2100 में 10.9 अरब तक बढ़ने का पूर्वानुमान लगया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com