- Hindi News »
- India »
- Will Modi Government Give Rs 4000 To Every Youth Know What Is The Truth
क्या मोदी सरकार हर युवा को देगी 4000 रुपये? जानें क्या है सच्चाई
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File
नई दिल्ली: हाल ही में देश के पांच चुनाव राज्य के परिणाम घोषित हुए है। इनमें उत्तर प्रदेश में योगी सरकार समेत 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में आपको बता दें कि इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना (Prime Minister’s Panacea Suraksha Yojana) के अंतर्गत सभी युवाओं को 4000 की मदद राशि मिलेगी। लेकिन क्या ये खबर सच है? आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देते है…
सावधान! आपका खाता हो सकता है खाली
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगे एक पत्र में इस योजना के बारे में बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है और इस योजना के अंतर्गत सभी युवाओं को 4000 रुपये की मदद मिलेगी। रजिस्ट्रेशन करने लिए लिंक भी दिए गए हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि अगर ऐसा कोई मैसेज आपके मेल या सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए आपको मिलता है तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों की नजर आपकी जमा पूंजी पर है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके खाते से पैसे गायब हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्री में 1 तोला सोना, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस झांसे के शिकार? जानें वायरल खबर का असली सच
क्या सच में बंद हो जाएंगे 500 के नोट…PIB ने कर दिया बड़ा खुलासा; सामने आई असली सच्चाई
ATM Myth vs Reality: क्या पैसे निकालने के बाद Cancel बटन दबाने से PIN सेफ रहता है? जानें सच्चाई
सरकार करेगी व्हाट्सऐप की मॉनिटरिंग…रिकॉर्ड करेगी कॉल? सामने आई बड़ी सच्चाई
पीआईबी ने किया आगाह
इसलिए आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर एक खबर पर विश्वास नहीं करना है, और कोई भी खबर संदेह के घेरे में है तो उससे दूरी बना ले। दरअसल इस खबर के बारे में आपको बता दें पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है।
पीआईबी ने इस दावे को लेकर लोगों को आगाह करते हुए ट्वीट किया है। आप भी डेल इस ट्वीट पर एक नजर। जी हां इस भ्रामक जानकारी के बारे में पीआईबी फैक्ट चेक ने आगाह करते हुए ट्वीट किया है कि यह दावा #फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
दावा: प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी युवाओं को ₹4000 की मदद राशि मिलेगी। #PIBFactCheck ▶️यह दावा #फर्जी है। ▶️केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ▶️ऐसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। pic.twitter.com/90PrywLQE9 — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 10, 2022
ऐसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत
आपको बता दें कि सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वाट्सएप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है। ऐसी भ्रामक जानकारियों से आप सावधान रहे और दूसरों को भी इस बारे में सावधान रहने के लिए कहें।
Will modi government give rs 4000 to every youth know what is the truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














