क्या सोनीपत फार्मास्युटिकल कंपनी पर होगी कार्रवाई ? तीन दवाई के सैंपल लिए

drug
File photo
Published on: 
Updated on: 

अंबाला : पिछले कुछ दिन से दवाई (drug) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट (alert) है। देश की तमाम दवाई बनाने वाली कंपनियों पर नजर हैं। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अंबाला में कहा कि सोनीपत फार्मास्युटिकल कंपनी की जो तीन दवाईंयां विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताई गईं हैं। उनके सैंपल सेंट्रल ड्रग लैब को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अनिल विज ने कहा कि केंद्र और हरियाणा राज्य के दवा विभागों की संयुक्त निरीक्षण के बाद इनमें लगभग 12 खामियां पाई गई। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया जाए कि कंपनी के कुल उत्पादन को बंद कर दिया जाए।

जानकारी के अनुसार सोनीपत फार्मास्युटिकल कंपनी की जो तीन दवाईंयां WHO द्वारा बताई गईं। उनके सैंपल सेंट्रल ड्रग लैब भेजे गए हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।  रिपोर्ट आने के बाद मिली खामियों के आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी। इससे पहले केंद्र और हरियाणा राज्य के दवा विभागों की संयुक्त निरीक्षण के बाद इनमें लगभग 12 खामियां पाई गई। जिसके बाद दवाई का सैंपल भेज दिया गया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com