- Hindi News »
- India »
- West Bengal Panchayat Elections Bjp Candidates Relative Murdered In Cooch Behar Body Found Near Pond
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कूचबिहार में भाजपा उम्मीदवार के रिश्तेदार की हत्या, तालाब के पास मिला शव
- Written By: शुभम सोनडवले

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर हुई हिंसा के बीच कूचबिहार जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के रिश्तेदार का शव मिला। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय शम्भू दास को शनिवार रात अज्ञात युवकों ने घर के बाहर बुलाया।
पुलिस ने बताया कि कुछ घंटों के बाद उसका शव एक तालाब के पास मिला, जिस पर चाकू से वार किए गए थे। भाजपा नेता अजॉय रॉय ने आरोप लगाया कि दिनहाटा के दासग्राम क्षेत्र से भाजपा ग्राम पंचायत उम्मीदवार के रूप में बिसाखा दास का समर्थन करने वाले शम्भू की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने हत्या कर दी।
रॉय के आरोप को खारिज करते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी के दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने कहा कि इस घटना में पार्टी की कोई भूमिका नहीं है और दास राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “शम्भू की हत्या व्यक्तिगत झगड़े के कारण हुई। भाजपा पश्चिम बंगाल में हर अपराध को एक राजनीतिक रंग देती है और इसे पंचायत चुनावों से जोड़ती है।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: मेरे पास सबके वोटर कार्ड हैं…खुलेआम मतदाताओं को डरा रहा था TMC का नेता; पुलिस ने किया गिरफ्तार
बंगाल चुनाव के बीच ED का बड़ा एक्शन…करोड़ों का कोयला घोटाला और लाला पैड सिस्टम को किया EXPOSE
बंगाल चुनाव: हावड़ा मध्य के सियासी दंगल में अरूप रॉय लगा पाएंगे जीत का चौका? क्या इस बार होगा कोई बड़ा उलटफेर
बंगाल चुनाव: कूचबिहार दक्षिण की गद्दी पर किसका होगा राज? हर बार चेहरा बदलने वाली जनता का इस बार क्या है मिजाज
पुलिस ने बताया कि मालदा जिले के शुजापुर इलाके में टीएमसी उम्मीदवार मुस्तफा शेख पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राज्य मंत्री सबीना यास्मीन के अनुसार, टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले टीएमसी के पूर्व कार्यकर्ता शेख पर हमले के पीछे हैं। आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान व्यापक हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। (एजेंसी)
West bengal panchayat elections bjp candidates relative murdered in cooch behar body found near pond
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMBihar News: मुख्यमंत्री के पद पर तो हैं…सम्राट चौधरी पर यह क्या बोल गए तेज प्रताप यादव
Apr 16, 2026 | 10:46 PMHeat Stroke:लू और डिहाइड्रेशन से बचने के असरदार नुस्खे नोट कीजिए, जानिए किन चीजों से करें पूरी तरह परहेज़
Apr 16, 2026 | 10:40 PMइकॉनमी क्लास में सोकर पूरा होगा सफर…एयर न्यूजीलैंड का Skynest बेड उड़ा देगा आपके होश, जानें टिकट की कीमत
Apr 16, 2026 | 10:29 PMश्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
Apr 16, 2026 | 10:24 PMहूती नेता का अमेरिका पर तीखा हमला, सीजफायर इजरायल-वॉशिंगटन की नाकामी; ईरान के समर्थन में भरी हुंकार
Apr 16, 2026 | 10:07 PMMI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
Apr 16, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














