उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, झारखंड में मानसून की एंट्री, दिल्ली में जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। तो वहीं झारखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है।
उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, झारखंड में मानसून की एंट्री, दिल्ली में जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

देश के कई राज्यों में जहां इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दी वहीं झारखंड के लोग भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। इस बीच आज मौसम कुछ राहत देने वाला है। झारखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। इधर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। यूपी के कई इलाकों में भी मानसून का असर दिख रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद और संथाल परगना जैसे इलाकों में बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

झारखंड में कितना रहेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार, आज झारखंड का औसत अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं जमशेदपुर में यह 34 डिग्री तक जा सकता है। पलामू जैसे पश्चिमी इलाकों में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। हवा में नमी का स्तर 70-80 प्रतिशत रहेगा, जिससे उमस का अहसास बना रहेगा।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

देश राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत काले बादलों के साथ होगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून आ चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 21 जून तक भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। आज भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

जम्मू-कश्मीर में 20 जून के बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, 21 से 23 जून के बीच मौसम और सक्रिय हो सकता है। राज्य के कई हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। एयर इंडिया की मुंबई-अहमदाबाद उड़ान रद्द, जानें क्या है कारण

राजस्थान में गिरेगा तापमान

राजधानी जयपुर और उदयपुर में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं जोधपुर, कोटा और बीकानेर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com