- Hindi News »
- India »
- Weather Today Dense Fog Chill Winter Air Pollution Delhi Ncr Up Bihar Kohra Aaj Ka Mausam
Weather Update Today: दिल्ली में धुंध और जहरीली हवा का कहर, इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा; IMD ने जारी किया अलर्ट
- Written By: अर्पित शुक्ला
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और स्मॉग की मार अभी चलती रहेगी। राजस्थान, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार तक रात और सुबह में घने कोहरे छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

Weather Update Today: पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! दिल्ली, यूपी और पंजाब में कोहरे की चेतावनी जारी
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और स्मॉग की मार अभी चलती रहेगी। राजस्थान, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार तक रात और सुबह में घने कोहरे छाए रहने का अनुमान जताया गया है। तमिलनाडु, केरल तथा आंतरिक कर्नाटक में अभी भी बरसात का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के क्षेत्र, पंजाब, हरियाणादिल्ली, जम्मू-कश्मीर, , पश्चिमी राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई वाले भाग में घना कोहरा छाया हुआ है।
जीरो विजिबिलिटी
बता दें कि अमृतसर, पटियाला, हिसार तथा उधमपुर में कोहरे की वजह से दृश्यता जीरो मीटर दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग, पालम तथा अन्य जगहों में दृश्यता गिरकर 200 से 300 मीटर पहुंच गई। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी भारत खास कर पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा तथा दिल्ली में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम से आने वाली हवाओं की रफ्तार थम गई हैं और दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है। हालांकि, यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली में ग्रैप-4 लागू
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने रविवार 17 नवंबर को ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) का चौथा चरण लागू करने का ऐलान कर दिया है। बता दें, ग्रैप के चौथे चरण तब लगाई जाती है, जब वायु प्रदूषण का स्तर काफी गंभीर होता है। ग्रैप 4 के तहत दिल्ली में ट्रकों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदी लगाई जाएगी, केवल आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों को ही दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति होगी। वहीं, इलेक्ट्रिक, सीएनजी, एलएनजी और बीएस-VI डीजल ट्रकों को प्रवेश की छूट मिलेगी।
Weather today dense fog chill winter air pollution delhi ncr up bihar kohra aaj ka mausam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














