Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

Weather Alert 18 September: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 85 Kmph तक हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
heavy snowfall weather update
पहाड़ों पर बर्फबारीसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

IMD Weather Alert: देश भर में मानसून का आक्रामक रुख जारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां समय से पहले सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, वहीं मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। हिमाचल के रोहतांग, मनाली और भरमौर में एक से डेढ़ इंच तक बर्फबारी हुई है।

15 अक्टूबर के आसपास गिरती है बर्फ

अमूमन इन इलाकों में 15 अक्टूबर के आसपास बर्फ गिरती है, लेकिन इस बार करीब एक महीना पहले ही बर्फबारी देखने को मिली है। उधर, जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी और उत्तराखंड के केदारनाथ, हेमकुंड साहिब तथा चमोली में ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही तूफानी हवाओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार को जन-धनहानि की आशंका है।

heavy snowfall weather update
Maharashtra Weather Today: मानसून की वापसी से पहले बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, बंगाल और छत्तीसगढ़ में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने और बड़े ओले गिरने की चेतावनी दी है।

बिहार में बाढ़ का कहर

बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 700 से अधिक ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गई थीं, जिनमें से 100 से ज्यादा सड़कें पानी के तेज बहाव में पूरी तरह बह गई हैं, जबकि 400 से अधिक सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

तापमान और गर्मी की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4°C अधिक रहने की उम्मीद है, और प्रायद्वीपीय, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 2-3°C अधिक रहने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य (-1.5°C से +1.5°C) के आसपास रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com