अंबानी परिवार में चिंता की लहर, कोकिलाबेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Kokilaben Ambani News: स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी को रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते गुरूवार उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिस वजह से सारा परिवार परेशान है।
KOKILA BEN HEALTH IN STABLE CONDITION
मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kokilaben Ambani Hospitalised :  उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में आज सुबह अचानक बहुत तेज चहल-पहल देखी गई। सारा परिवार परेशान नजर आ रहा था। सुबह- सुबह एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार की कारों का काफिला साउथ मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंच रहा है। दरअसल, परिवार के एक प्रमुख सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ी गई।

यही कारण रहा कि परिवार के सभी सदस्य आज सुबह से ही परेशान दिख रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें शुक्रवार की सुबह हवाई मार्ग से मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की पत्नी 91 वर्षीया कोकिलाबेन

91 वर्षीया कोकिलाबेन, स्वर्गीय रिलायंस कंपनी की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं। वीडियो जितनी तेजी से वायरल हो रहा, इससे ऐसा लग रहा कि कोकिलाबेन की सेहत ज्यादा नाजुक है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि उनकी स्वास्थ्य समस्या की सही जानकारी अभी किसी के पास नहीं। सभी संभावनाओं की अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र अधिक होने के कारण स्थिति की गंभीरता को लेकर आशंका तेज रुप से बनी हुई है।

अनिल व टीना अंबानी भी मां से मिलने पहुंचे

छोटे बेटे अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी साथ ही नीता अंबानी भी कोकिलाबेन को देखने अस्पताल पहुंच चुके हैं। लेकिन अभी तक परिवार की तरफ से कोई भी अपडेट कोकिलाबेन की तबीयत को लेकर नहीं दिया गया है। परिवार के सभी सदस्य रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में मौजूद देखे गए हैं। अस्पताल परिसर में वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में कोकिलाबेन का इलाज लगातार चल रहा है।

कौन हैं कोकिलाबेन?

कोकिलाबेन का जन्म गुजरात में वर्ष 1934 में हुआ था। इनके पति रिलांयस इंडस्ट्री के जनक स्वर्गीय धीरू भाई अंबानी हैं। कोकिलाबेन के चार बच्चे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी, दिप्ती सालगोचर हैं।

इनके सारे बच्चे अपनी मां के बहुत करीब हैं। अंबानी परिवार के द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम की वह सबसे बड़ी शख्सियत रही हैं। आखिरी बार उन्हें अपने पोते (अनंत अंबानी) की शादी में देखा गया। श्री नाथ जी की भक्त कोकिलाबेन शुद्ध रुप से शाकाहारी हैं।

रिलांयस कंपनी की सबसे बड़ी शेयर होल्डर

साल 1955 में कोकिलाबेन की शादी हुई। तब से लेकर आजतक वह अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। उनका पूरा परिवार उन्हें बहुत प्यार करता है। वर्तमान समय में वह अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी व उनके परिवार के साथ मुंबई में एंटीलिया में रहती हैं।

वह पूरे अंबानी खानदान की सबसे अमीर सदस्य हैं। उनके पास कंपनी के कुल 0.24 % यानि 1,57, 41, 322 शेयर हैं। शेयर की मौजूदा मूल्य 18,000 करोड़ रुपए से अधिक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com