मुंबई में पुलिस की वर्दी में गणपति बाप्पा, देखें Photo

फोटो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर लिखा है
Maharashtra
Photo: Instagram/mumbaipolice
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सबसे बड़े त्योहारों (Festivals) में से एक गणेशोत्सव (Ganesh Utsav 2021) इस साल भी कोरोना के चलते देशभर में सादगी से मनाया जा रहा है। मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र में गणेशोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। गणेश भक्त अलग-अलग प्रकार के खूबसूरत पंडाल बनाते हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने पुलिस की वर्दी में गणपति बाप्पा की मूर्ति स्थापित की है। भगवान गणेश की पुलिस की वर्दी में तस्वीरें (Photo) सोशल मीडिया (Social Media) पर भी पोस्ट की गई हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह तस्वीरें मुंबई पुलिस के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि, मुंबई में गणपति बाप्पा को आईपीएस ऑफिसर की ड्रेस में दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि, मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी राजेंद्र काने ने इसे गणेशोत्सव के मौके पर स्थापित किया है।

फोटो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "भारत की प्रीमियर सुरक्षा। हमारे नए अधिकारी, गणपति बप्पा का आईपीएस अवतार में स्वागत है। इन्हे वर्तमान में पीआई राजेंद्र काने ने विले पार्ले में स्थापित किया तैनात हैं।"  यह अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com