फर्जी प्रेस कार्ड के नाम पर दिखाता था धौंस, एयरपोर्ट पर पुलिस ने बदमाश को बंदूक के साथ दबोचा

BIHAR
PHOTO- ANI
Published on: 
Updated on: 

दरभंगा: मीडिया और प्रेस (media and press) के नाम पर काफी लोग अपना रौब जमाते हैं। फर्जी पत्रकारों (fake journalists) की भरमार हो गई है। पुलिस और कानून (police and law) से बचने के लिए इसका इस्तेमाल होने लगा है। वहीं समाज में अपनी इमेज दिखाने के लिए भी लोग प्रेस कार्ड का गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामले बिहार से सामने आया है। एक बदमाश प्रेस कार्ड (press card) दिखाकर लोगों को धौंस दिखाता था। फिलहाल पुलिस ने उसे दबोच लिया है और पूछताछ कर रही है।   

जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले (Motihari district) के ढ़ाका थाना क्षेत्र के कुसमाहा गांव का रहने वाले कमालउद्दीन (Kamaluddin,) दरभंगा हवाई अड्डे (Darbhanga airport) से  मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सामान चेकिंग के दौरान उसके पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गए। तत्काल हवाई अड्डा पर तैनात सुरक्षा गार्ड  मोहम्मद कमालउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और गहन पूछताछ के बाद दरभंगा के सदर थाने के हवाले कर दिया। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1606872387819302912

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद कमालउद्दीन  के पास से कई अलग अलग पहचान पत्र मिले, जो नाम को बदल-बदल कर बनवाए गए हैं। सभी पहचान पात्र पर तस्वीर उसकी ही थी। इसमें एक आधार कार्ड,  आईकार्ड, उर्दू मैगजीन का प्रेस कार्ड, मानवाधिकार संगठन का कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं। 

दरभंगा, SDPO सदर, अमित कुमार ने बताया कि आज एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान मोतिहारी ज़िले के रहने वाले कलामुद्दीन नामक व्यक्ति के सामान में 3 जिंदा कारतूस और मैगजीन मिली है। उसके पास से प्रेस कार्ड, मानवाधिकार के कार्ड भी बरामद हुए हैं। उसको गिरफ़्तार कर पूछताछ की जा रही है।