

नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी जानकारी के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि 2022 की इस बैच में इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। वही दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रहे। साथ ही चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां स्थान गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। आइए जानते है यह पूरी डिटेल्स....
ऐसे में अब IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। आपको बता दें कि इसके साथ ही 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका
6 2409491 गहना नव्या जेम्स
7 1802522 वसीम अहमद भट
8 0853004 अनिरुद्ध यादव
9 3517201 कनिका गोयल
10 0205139 राहुल श्रीवास्तव
आपको बता दें कि इस वर्ष सिविल सर्विस परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 4 पोजिशंस पर लड़कियां आई हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि टॉपर्स की पूरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्ट नोटिस में चेक कर सकते हैं। 2529 कैंडिडेट्स ने दिया था इंटरव्यू परीक्षार्थियों के मार्क्स लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।
गौरतलब हो कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 18 अप्रैल तक चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी। ऐसे में आज सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।