UP: लखनऊ में बदमाश बेखौफ, घर में घुसकर मां-बेटे पर फेंका तेजाब, मामला दर्ज

acid attack
Representable Photo
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक मां-बेटे पर तेजाब हमला करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गोमतीनगर थाना क्षेत्र (Gomtinagar police station area) के विराम खंड-तीन में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर विकास वर्मा (16) और उसकी मां अनीता वर्मा (40) के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में माँ- बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र विक्रम ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, हाथ में तेजाब की बोतल ले जाते बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com