- Hindi News »
- India »
- Up Assembly Winter Session Tributes Paid To Sukhdev Rajbhar And Cds General Bipin Rawat And Others
यूपी विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सुखदेव राजभर और जनरल बिपिन रावत सहित अन्य को दी गई श्रद्धांजलि
- Written By: सुभाष यादव

File Pic
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र (UP Assembly Winter Session) बुधवार को शुरू हुआ । इस तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन विधानसभा में सदन में पूर्व अध्यक्ष व सत्रहवीं विधानसभा के सदस्य रहे सुखदेव राजभर तथा देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व 11 अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
प्रदेश विधानमंडल दल के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही बुधवाई सुबह 11 बजे आरंभ हुई और कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर तथा तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अफसरों के निधन की सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा
मुख्यमंत्री ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किये । जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा, “जनरल रावत मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी थे। उन्हें 40 साल की सैन्य सेवा का समृद्ध अनुभव था। एक सीडीएस के रूप में उन्हें साहसी और उचित निर्णय लेने के लिए जाना जाता था।
उन्होंने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में बहुत काम किया है।” मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस अवसर पर उप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह एक “समर्पित” जन प्रतिनिधि थे, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के बारे में चिंतित थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता सुखदेव राजभर का लंबी बीमारी के बाद 18 अक्टूबर को निधन हो गया था ।वह आजमगढ़ के दीदारगंज निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे राजभर (70) 2007 से 2012 के बीच बसपा सरकार में उप्र विधानसभा के अध्यक्ष थे।
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सदन में बसपा के नेता उमाशंकर सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और अपना दल के नेता हरिराम ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। (एजेंसी)
Up assembly winter session tributes paid to sukhdev rajbhar and cds general bipin rawat and others
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMबिहार में ये कैसी शरारबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
May 11, 2026 | 10:23 PMपांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
May 11, 2026 | 10:13 PMAyurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
May 11, 2026 | 10:05 PMकोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
May 11, 2026 | 10:04 PMव्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
May 11, 2026 | 09:59 PM‘ASI ने सर्वे में तय मानकों का पालन नहीं किया…’, भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल; रखीं यह दलील
May 11, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














