-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Up Assembly Election 2022 State Bjp Chief Swatantra Dev Singh Attacks Akhilesh Yadav On Jinnah Statement Read Here
स्वतंत्र देव सिंह ने भी अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा-सरदार पटेल से जिन्ना की तुलना कर उन्होंने देश व राष्ट्रीयता का किया अपमान
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना संबंधी बयान पर सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले व्यक्ति (जिन्ना) की तुलना करना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है।
सिंह ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत में सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना करना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है। इससे प्रदर्शित होता है कि सपा और उसके अध्यक्ष देशद्रोहियों के साथ खड़े हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Brahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
उठ जाइए महाराज… दादरी की रैली के बाद अखिलेश यादव ने टेके घुटने? यूपी में ओपी राजभर के दावे से मचा बवाल
उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने रविवार को हरदोई में एक जनसभा में जिन्ना द्वारा भारत की आजादी में दिये गये योगदान की सराहना की थी। सपा अध्यक्ष ने कहा था, ‘’सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने तथा उन्होंने (देश को) आजादी दिलाई। वे देश की आजादी के लिए किसी भी तरीके से संघर्ष करने से पीछे नहीं हटे।”
इस पर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”सपा हमेशा से ही आतंकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है। सपा प्रमुख (अखिलेश यादव) ने राज्य की सत्ता में रहने के दौरान देश को असुरक्षित करने की साजिश रचने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था।” सिंह ने कहा कि जिन्ना का समर्थन इस देश की एकता के लिए अपना बलिदान देने वाले हर स्वतंत्रता सेनानी, सैनिक और राष्ट्रभक्त का अपमान है।
उन्होंने आरोप लगाया, ”सपा व कुछ विपक्षी दलों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए देश व प्रदेश की सुरक्षा और गौरव के साथ खिलवाड़ करने से भी कोई गुरेज नहीं है।” बाद में सिंह ने जिन्ना-प्रेमी-अखिलेश हैश टैग के साथ ट्वीट किया, “जिन्ना के प्रति इतना प्यार देख कर ऐसा लग रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच के बाद एक-दो फुलझड़ी आपने भी जला ली होगी…।” (एजेंसी)
Up assembly election 2022 state bjp chief swatantra dev singh attacks akhilesh yadav on jinnah statement read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














