J-K: दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय रेल मंत्री, की बडगाम स्टेशन से बारामूला तक ट्रेन यात्रा

Ashwini Vaishnav
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जहां एक तरफ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दो दिवसीस दौरे पर शनिवार को श्रीनगर (Srinagar) पहुंचे हुए हैं । वहीं उनका यह दौरा इस साल के अंत तक कश्मीर तक ट्रेन चलाने को लेकर जारी प्रयासों के बीच बेहद ही ख़ास माना जा रहा है। 

वहीं आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल अधिकारियों के साथ बडगाम रेलवे स्टेशन से बारामूला रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से एक यात्रा की। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि, "आज और कल यहां रेलवे के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करूंगा। आज उपराज्यपाल के साथ एक बैठक भी है। जम्मू-कश्मीर में रेलवे, टेलीकॉम, IT की जितनी भी योजनाएं हैं, इन फायदा लोगों तक कैसे पहुंचेगा इनपर चर्चा की जाएगी।"

इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि, बारामूला में लाइनों के जरुरी दोहरीकरण पर हम विस्तृत चर्चा करेंगे। वहीं इस जरुरी रेल लाइन में 3कनेक्शन और जोड़े जाने हैं। हालांकि इस लाइन पर कई काम पूरे हो चुके हैं। विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं अब इस रेलवे लाइन को LOC तक बढ़ाने पर भी LG से चर्चा होगी।

जानकारी दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी माह मार्च को संसद में जम्मू कश्मीर का बजट पेश करते हुए कहा था कि, उन्हें पूरी उम्मीद है कि साल 2023 के अंत तक कश्मीर रेल नेटवर्क के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से भी पूरी तरह से जुड़ जाएगा। इसी बाबत वैष्णव अपने इस अहम दौरे में जम्मू कश्मीर में रेलवे के बुनियादी ढांचे को विकसित करने की योजनाओं की समीक्षा करने वाले हैं।