वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, सोमवार को किया था एडमिट

Nirmala Sitharaman
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने बताया कि, मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें बुधवार को एम्स से छुट्टी मिल सकती है। सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।