

नई दिल्ली: ऊर्जा संरक्षण अधिनियम (Energy Conservation), 2001 में संशोधन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह (RK Singh) आज राज्यसभा में 'ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022' (Energy Conservation (Amendment) Bill, 2022') पेश करेंगे। बता दें कि लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है। वहीं 'संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022'भी पेश किया जाएगा।
बता दें कि विधेयक में कार्बन बचत प्रमाणपत्र जारी करके स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने जैसे परिवर्तनों को पेश करने के लिये ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 में संशोधन करने का प्रस्ताव है। जिसे अंतिम बार वर्ष 2010 में संशोधित किया गया था।
https://twitter.com/AHindinews/status/1602137919061647360
वहीं जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) (यूपी) आदेश, 1967 में संशोधन करने के लिए राज्यसभा में 'संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022' पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1602139100173463552
गौरतलब है कि सरकार ने उत्तर प्रदेश से संबंधित 'संविधान (अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022' 28 मार्च को लोकसभा में पेश किया था। इस विधेयक में संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजातियां) उत्तर प्रदेश आदेश, 1967 का संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है।