उत्तराखंड की गलती दोहराएगी कांग्रेस! दिग्गज नेता ने दी नसीहत, पंजाब में थाली में परोसी सत्ता गंवा देगी पार्टी

Congress Internal Rift Punjab: कांग्रेस एक बार फिर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में की गई गलती पंजाब में फिर दोहरा सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने पार्टी को अहम नसीहत दी।
udit raj warns congress
राहुल गांधी और उदित राज (सौजन्य-IANS)
Updated on

Udit Raj Statement Congress Factionalism: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कई राज्यों में सत्ता इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के बजाय आपसी खींचतान में ज्यादा ऊर्जा लगाई। उन्होंने पंजाब में उत्तराखंड चुनाव की गलती न दोहराने की चेतावनी दी है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "हम उत्तराखंड में सरकार बनाने से बाल-बाल चूक गए। यह लगभग हमें थाली में परोसकर दिया गया था, लेकिन हम आंतरिक गुटबाजी के कारण हार गए। पिछली बार पंजाब में भी ऐसा ही हुआ था, जहां हमारी सरकार थी। पंजाब में टीम वर्क की जरूरत है, खासकर इसलिए क्योंकि वहां के लोग परेशान हैं और गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में, हमारा संदेश स्पष्ट है। यदि आप गुटबाजी में लगे रहेंगे, तो किसी को कुछ हासिल नहीं होगा।"

उदित राज ने बताया संगठन के कमजोर होने की वजह

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पर बड़ी बात कही। पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने लिखा, "कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाजी न सिर्फ चुनाव हारने की एक बड़ी वजह है, बल्कि पार्टी के संगठन के स्तर पर कमजोर होने का भी मुख्य कारण है। यह समझ से बाहर है कि आपसी लड़ाई-झगड़े से किसी को क्या फायदा होता है। गुटबाजी की वजह से कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने का मौका चूक गई। पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इससे सीख लेनी चाहिए।"

https://twitter.com/Dr_Uditraj/status/2075844463826768249

गुटबाजी से बचे कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस नेता उदित राज ने आगे लिखा, "पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब में भी जबरदस्त गुटबाजी देखने को मिली थी। ऐसा लग रहा था जैसे पार्टी अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार के हर फैसले का विरोध करने का ठेका ले रखा हो, और नतीजा यह हुआ कि हम हार गए। अगर हम संविधान को बचाने की लड़ाई और राहुल गांधी के त्याग और समर्पण पर ध्यान दें, तो हमें गुटबाजी से बचना चाहिए। अगर संगठन के भीतर कोई मुद्दा या मतभेद है, तो उसे पार्टी के सही मंच पर उठाया जाना चाहिए।"

मदरसों का अनुदान रोकने के फैसला गलत

उत्तराखंड सरकार के मदरसों को अनुदान रोकने के फैसले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, अनुच्छेद 25 से 29 के तहत अल्पसंख्यकों और अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए संवैधानिक सुरक्षा है, और उन सुरक्षाओं को छीना नहीं जाना चाहिए। हालांकि, ऐसा लगता है कि उन्हें कम किया जा रहा है।

अगर कोई संस्थान अवैध रूप से चल रहा है, तो निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन जब दूसरों को समर्थन और सहायता दी जा रही है, तो मदरसों के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उनके साथ अलग व्यवहार और भेदभाव क्यों? कानून की नजर में सभी समान होने चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com