उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की इलाज के दौरान मौत, आरोपी ने भी आत्महत्या की

Abhishek Ghosalkar Shot Dead
Published on
Updated on

मुंबई. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) पर गुरुवार को फायरिंग हुई। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्हें पेट में गोली लगी थी। इससे पहले आरोपी मौरिस नोरोन्हा ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

यह घटना तब की जब मौरिस और घोसालकर फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। इसी दौरान मौरिस ने गोसलकर पर गोली चलाई। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना फेसबुक लाइव स्ट्रीम पर रिकॉर्ड हो गई है। घोसालकर को करुणा अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि मौरिस ने अभिषेक घोसालकर को ‘व्यक्तिगत दुश्मनी’ के कारण गोली मारी। मौरिस ने 12 सेकंड में करीब पांच गोलियां चलाई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता एक पूर्व नगरसेवक थे।

इससे पहले ठाणे के उल्हासनगर में एक भूमि विवाद को लेकर भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट) के स्थानीय नेता महेश गायकवाड़ को छह गोलियां मार दी थी। यह घटना हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कमरे के अंदर घटी। इस घटना में महेश गायकवाड सहयोगी राहुल पाटिल भी घायल हो गए हैं। अदालत ने विधायक गणपत गायकवाड (56) को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com