जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद

Two army soldiers martyred in encounter with terrorists in Rajouri, Jammu and Kashmir
Published on: 
Updated on: 

राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित चार जवान शहीद हो गये हैं। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह शुरू हुई थी। इस बीच पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके से 2 आतंकियों को हथियारों और गोला बारूद के गिरफ्तार किया है। 

पुलिसने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है। उसने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1727326765109166583

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया और भीषण मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मार गिराने के लिए और अधिक जवानों को भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रविवार से ही घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है।

एक ग्रामीण ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘अभियान के कारण हमें घर पर ही रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा गया था। हमारे बच्चे घर पर ही रहे और स्कूल नहीं गए।'' उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक वन क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने कहा कि बाजीमाल में मुठभेड़ स्थल पर घेरे गए दोनों आतंकवादी विदेशी नागरिक प्रतीत होते हैं और रविवार से इलाके में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने एक उपासना स्थल पर भी शरण ली थी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com