- Hindi News »
- India »
- Twitter Inc Failed To Comply With New Information Technology Rules Center
नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करने में नाकाम रहा ट्विटर इंक: केन्द्र
- Written By: रवि शुक्ला

ट्विटर (Photo Credits-Twitter)
नयी दिल्ली: केंद्र ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ट्विटर इंक भारत के नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करने में विफल रही है, जो देश का कानून है और इसका अनिवार्य रूप से पालन करना आवश्यक है। केंद्र ने उच्च न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में कहा कि आईटी नियमों का पालन नहीं किया जाना इनके प्रावधानों के उल्लंघन के समान है, जिसके कारण ट्विटर को आईटी अधिनियम के तहत प्रदान की गई अपनी प्रतिरक्षा को खोना पड़ सकता है।
हलफनामा वकील अमित आचार्य की एक याचिका के जवाब में दायर किया गया है। आचार्य ने दावा किया था कि ट्विटर केंद्र के नए आईटी नियमों का पालन नहीं कर रहा। मामले पर मंगलवार को भी सुनवाई होनी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के साथ साइबर लॉ ग्रुप में वैज्ञानिक-ई के रूप में काम करने वाले एन समय बालन द्वारा दायर केंद्र के हलफनामे में कहा गया है कि ट्विटर इंक आईटी अधिनियम, 2000 के प्रावधान के लिहाज से एक मध्यस्थ और आईटी नियम 2021 के तहत एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया इंटरमीडियरी (एसएसएमआई) है।
हलफनामे में कहा गया है कि एसएसएमआई को आईटी नियम 2021 का पालन करने के लिए दी गई तीन महीने की समयसीमा 26 मई को समाप्त होने के बावजूद, ट्विटर उसका ”पूरी तरह से पालन करने में विफल” रहा है। आईटी नियमों को 25 फरवरी को अधिसूचित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ED को लगा बड़ा झटका, अपीलीय न्यायाधिकरण ने बिल्डर अविनाश भोसले की संपत्तियां रिलीज करने का दिया आदेश
बुलढाणा: 4 साल बाद खुला खौफनाक राज, होटल के फर्श के नीचे दफन था ड्राइवर का शव; पत्नी की शिकायत से सुलझी गुत्थी
होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है ईरान…सीजफायर बढ़ाकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- गिड़गिड़ा रहा है तेहरान
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की बरसी पर पीएम मोदी का प्रण, बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत
हलफनामे में कहा गया है, ”मैं बताना चाहता हूं कि प्रतिवादी संख्या 2 (ट्विटर इंक) ने शुरू में अंतरिम स्थानीय शिकायत अधिकारी (आरजीओ) और अंतरिम नोडल संपर्क व्यक्ति नियुक्त किया था। बाद में प्रतिवादी संख्या 2 (ट्विटर इंक) ने सवाल पूछने वाले प्रतिवादी (एमईआईटीवाई) को सूचित किया कि उक्त अंतरिम आरजीओ और नोडल अधिकारी अपने पदों से हट गये हैं या उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।”
हलफनामे में कहा गया है, ”मैं बताना चाहता हूं कि प्रतिवादी संख्या 2 वेबसाइट / मोबाइल एप्लिकेशन से प्राप्त विवरण के अनुसार, भारत की शिकायतों को अंतरिम रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित प्रतिवादी संख्या 2 के कर्मी देख रहे हैं, जो आईटी नियम 2021 के गैर-अनुपालन के समान है। ”
ट्विटर ने भी अपना हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें उसने कहा है कि वह नए आईटी नियमों के तहत एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी और एक अंतरिम स्थानीय शिकायत अधिकारी की नियुक्ति के ”अंतिम चरण” में है। कंपनी ने कहा कि इस दरम्यान एक शिकायत अधिकारी भारतीय उपभोक्ताओं की शिकायतें देख रहा है।(एजेंसी)
Twitter inc failed to comply with new information technology rules center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ED को लगा बड़ा झटका, अपीलीय न्यायाधिकरण ने बिल्डर अविनाश भोसले की संपत्तियां रिलीज करने का दिया आदेश
Apr 22, 2026 | 09:32 AMबुलढाणा: 4 साल बाद खुला खौफनाक राज, होटल के फर्श के नीचे दफन था ड्राइवर का शव; पत्नी की शिकायत से सुलझी गुत्थी
Apr 22, 2026 | 09:26 AMहोर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है ईरान…सीजफायर बढ़ाकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- गिड़गिड़ा रहा है तेहरान
Apr 22, 2026 | 09:23 AMPahalgam Terror Attack: पहलगाम की बरसी पर पीएम मोदी का प्रण, बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत
Apr 22, 2026 | 09:15 AMपंढरपुर विकास कार्यों में लाएं तेजी, CM फडणवीस के सख्त निर्देश, युवा शक्ति जागर यात्रा का भी आगाज
Apr 22, 2026 | 09:11 AMनागपुर में तेज रफ्तार बस बनी काल, जीरो माइल पर भीषण हादसा, बस की टक्कर से युवक की गई जान
Apr 22, 2026 | 09:04 AMCM फडणवीस की चेतावनी बेअसर, कार्रवाई के डर से नहीं झुके कर्मचारी, दूसरे दिन भी 17 लाख कर्मियों का हल्लाबोल
Apr 22, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM










