गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी जीप खड़े ट्रक से टकराई, 7 की मौत, 8 घायल

ACCIDENT
PHOTO- ANI
Published on: 
Updated on: 

पाटन: गुजरात के पाटन जिले (Patan district) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यहां के वरही के पास हुए सड़क हादसे (accident) में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब यात्रियों से भरी जीप एक ट्रक में जा घुसी। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनो में मातम का माहौल है। इस भीषण हादसे का आस पास के इलाके में चर्चा हो रही है। फ़िलहाल हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि शवों को पीएम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  

https://twitter.com/ANI/status/1626086141656186881

बताया जा रहा है कि एक खड़े ट्रक से जीप के टकरा जाने पर चार महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक के के पांड्या (KK Pandya) ने बताया कि पहिये का टायर फटने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप एक खड़े ट्रक से जा टकराई। घायल लोगों को राधनपुर और पाटन स्थित विभिन्न अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com