-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Today Is The 115th Episode Of Mann Ki Baat
आज PM मोदी करेंगे 115वीं बार ‘मन की बात’, करेंगें देशवासियों से फिर सीधी मुलाकात
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से कई मुद्दों पर एक खास बात करेंगे। आज 'मन की बात’ कार्यक्रम का 115वां एपिसोड होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से कई मुद्दों पर एक खास बात करेंगे. आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 115वां एपिसोड होने जा रहा है। इस चर्चित कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। 30 मिनट के इस रोचक और खास कार्यक्रम ने बीते 30 अप्रैल 2023 को ही अपने 100 एपिसोड भी पूरे कर लिए थे।
जानकारी दें कि, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2014 में 3 अक्टूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन भी था। इस बाबत अपने बीते 114वें एपिसोड में PM मोदी ने कहा था कि यह एपिसोड भावुक करने वाला है।
यहां पढ़ें – देश में कब से दिखेगा ठंड का असर, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में से जुडा वेदर अपडेट
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
इस 114वें एपिसोड में PM मोदी ने कहा था कि श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब तक चटपटी और नकारात्मक बात न हो तब तक तवज्जों नहीं मिलती है। मगर ‘मन की बात’ कार्यक्रम यह साबित कर चुकी है कि देश के लोगों में सकारात्मक जानकारी की कितनी भूख है।
वहीं प्रधानमंत्री ने कहा था कि ‘मन की बात’ के 10 साल की यात्रा ने ऐसी माला बनाई है। जिसमें हर एपिसोड के साथ नई गाथाएं और नए कीर्तिमान और नए व्यक्तित्व जुड़ते जाते हैं। सामूहिकता के साथ होने वाले यहां हर कार्यक्रम को ‘मन की बात’ में सम्मान मिलता है। इसके साथ ही PM मोदी ने टीवी चैनलों और प्रिंट मीडिया को धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा था कि, इन संस्थानों ने इस कार्यक्रम को आज घर-घर तक पहुंचाया है।
यहां पढ़ें – अमित शाह कोलकाता में आज नए यात्री टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आज 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 खास विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। इनमें चीनी, तिब्बती, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी, और स्वाहिली भी शामिल हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों के माध्यम से भी होता है।
‘मन की बात’का आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारण आज होगा। वहीं आज इसे आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद इसका अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा।
इतना ही नही दर्शक चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर इस कार्यक्रम को सीधे सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट आपको मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट मिल जाएगी।
Today is the 115th episode of mann ki baat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM














